Live
Search
Home > बिज़नेस > राम नवमी 2026 पर छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन! क्या 26 मार्च को बंद रहेंगे बैंक और ऑफिस? जानें पूरी डिटेल

राम नवमी 2026 पर छुट्टी को लेकर कन्फ्यूजन! क्या 26 मार्च को बंद रहेंगे बैंक और ऑफिस? जानें पूरी डिटेल

Ram Navami 2026 Bank Holiday: देश भर में राम नवमी 2026 की बैंको के छुट्टी को लेकर भ्रम बना हुआ है कि आखिर राम नवमी की छुट्टी कब रहेगी. आइए मार्च क्लोजिंग के बीच समझते हैं बैंकों की छुट्टी के बारे में.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: March 25, 2026 18:57:44 IST

Mobile Ads 1x1

Ram Navami 2026 Bank Holiday: मार्च का महीना खत्म होने को है और इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 भी समापन की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में बैंकिंग और निवेश से जुड़े कई जरूरी काम 31 मार्च से पहले निपटाना बेहद जरूरी है. क्योंकि इसी बीच त्योहारों और छुट्टियों की लंबी लिस्ट आपके काम में रुकावट डाल सकती है. खासकर राम नवमी 2026 को लेकर लोगों के बीच यह सवाल बना हुआ है कि आखिर 26 मार्च को छुट्टी रहेगी या 27 मार्च को? मार्च क्लोजिंग के बीच समझ लें बैंकों की छुट्टी का पूरा शेड्यूल

बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में नया वित्त वर्ष 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है. यही वजह है कि मार्च का आखिरी महीना खातों के हिसाब-किताब, टैक्स फाइलिंग और निवेश से जुड़े कामों के लिए बेहद अहम माना जाता है.इस दौरान बैंक कर्मचारी भी क्लोजिंग प्रक्रिया में व्यस्त रहते हैं, जिससे काम का दबाव बढ़ जाता है. ऐसे में अगर बीच में छुट्टियां पड़ जाएं, तो स्थिति और मुश्किल हो सकती है.

राम नवमी 2026: 26 या 27 मार्च-कब रहेगा अवकाश?

हर साल की तरह इस बार भी अलग-अलग राज्यों में राम नवमी की तारीख को लेकर थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार:

  • 26 मार्च (गुरुवार): उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 मार्च (शुक्रवार): बिहार, ओडिशा और सिक्किम जैसे राज्यों में इस दिन राम नवमी मनाई जाएगी, इसलिए यहां बैंक बंद रहेंगे.

4 दिनों की लंबी छुट्टी 

अगर आप ध्यान नहीं देंगे, तो बैंक का एक छोटा सा काम भी कई दिनों तक अटक सकता है. वजह है लगातार आने वाली छुट्टियां:

  • 26/27 मार्च: राम नवमी 
  • 28 मार्च: चौथा शनिवार (देशभर में बैंक बंद)
  • 29 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 31 मार्च: महावीर जयंती (कई राज्यों में बैंक बंद)

इस बीच केवल 30 मार्च (सोमवार) ही ऐसा दिन है जब बैंक खुले रहेंगे. 

MORE NEWS