<
Categories: बिज़नेस

क्या अब कागजी चेक बन जाएंगे इतिहास? RBI का मास्टर प्लान, बैंकिंग सिस्टम में आएगा बड़ा बदलाव

RBI New Rules: आरबीआई ने भविष्य के डिजिटल लेन-देन के लिए पेमेंट्स विजन 2028 मास्टर प्लान बनाया है. इस दस्तावेज का आपके वित्त और आपके बैंकिंग करने के तरीके पर सीधा असर पड़ेगा. इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल भुगतानों को तेज़, ज़्यादा भरोसेमंद और धोखाधड़ी से मुक्त बनाना है. लेकन, इस नए प्लान से मन में कई सवाल उठ रहें है कि क्या बैंकों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक कागजी चेक बंद हो जाएंगे और क्या पेमेंट ऐप्स को चालू या बंद कर पाएंगे? आइए विस्तार से जानें इन सभी सवालों के जवाब.

RBI Payments Vision 2028: भविष्य के डिजिटल लेन-देन के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बड़ा प्लान बनाया है, जिसका नाम पेमेंट्स विजन 2028 रखा गया. यह विजन इसी महीने 27 मार्च को जारी किया गया है.  इस दस्तावेज का आपके वित्त और आपके बैंकिंग करने के तरीके पर सीधा असर पड़ेगा. इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल भुगतानों को तेज़, ज़्यादा भरोसेमंद और धोखाधड़ी से मुक्त बनाना है.
RBI के इस नए प्लान से मन में कई सवाल उठ रहें है कि क्या बैंकों में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक कागजी चेक बंद हो जाएंगे और क्या पेमेंट ऐप्स को चालू या बंद कर पाएंगे? आइए विस्तार से जानें इन सभी सवालों के जवाब.

क्या कागज़ी चेक बंद हो जाएंगे?

सबसे अहम सवाल की क्या अब कागजी चेक बंद हो जाएंगे, तो इसका जवाब है कि  RBI अब पारंपरिक कागज़ी चेकों की जगह ‘ई-चेक’ लाने की तैयारी कर रहा है. इनमें पारंपरिक चेकों की सभी खूबियां होंगी, लेकिन ये डिजिटल गति से काम करेंगे. इससे चेक क्लियर होने में लगने वाला समय काफ़ी कम हो जाएगा और धोखाधड़ी वाली गतिविधियों की गुंजाइश खत्म हो जाएगी.
इसके अलावा, RBI अब ई-कॉमर्स कंपनियों और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कड़ी नजर रखेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ग्राहकों का पैसा कहीं फंस न जाए या अटक न जाए.

क्या आप पेमेंट ऐप्स को ‘चालू या बंद’ कर पाएंगे?

धोखाधड़ी से निपटने के लिए, RBI एक शानदार फ़ीचर लाने की तैयारी कर रहा है. जिस तरह आप अभी किसी भी समय मोबाइल ऐप के ज़रिए अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड को ‘चालू या बंद’ कर सकते हैं, वैसी ही सुविधा अब UPI और नेट बैंकिंग सेवाओं के लिए भी उपलब्ध होगी. जब आप सक्रिय रूप से लेन-देन नहीं कर रहे हों, तो आप इन सेवाओं को आसानी से बंद कर सकते हैं. इससे यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी आपकी साफ़ सहमति के बिना आपके खाते से पैसे नहीं निकाल सकता.

धोखाधड़ी के मामलों में किसे जवाबदेह ठहराया जाएगा?

डिजिटल धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में ग्राहकों को राहत मिलने वाली है. RBI एक ‘साझा दायित्व ढांचा’ (Shared Liability Framework) लागू करने पर विचार कर रहा है. इस ढांचे के तहत, यदि कोई अनधिकृत लेन-देन होता है, तो इसकी ज़िम्मेदारी केवल ग्राहक के बैंक की नहीं होगी; जिस बैंक को पैसे मिले हैं, उसे भी समान रूप से जवाबदेह ठहराया जाएगा. उम्मीद है कि इससे धोखाधड़ी में गंवाए गए पैसे की वसूली आसान हो जाएगी.

क्या बैंक बदलना आसान हो जाएगा?

RBI एक ‘पेमेंट्स स्विचिंग सेवा’ शुरू करने की तैयारी कर रहा है. इसका मतलब है कि यदि आप बैंक बदलना चाहते हैं, तो यह पूरी प्रक्रिया जल्द ही आपके मोबाइल SIM कार्ड को पोर्ट करने जितनी ही आसान हो सकती है. इसके अलावा, विदेश पैसे भेजना सस्ता और तेज हो जाएगा, और आधार-सक्षम भुगतान प्रणालियों (AePS) को और भी ज़्यादा सुरक्षित बनाया जाएगा.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST

किस राज्य में सबसे ज्यादा कुंवारी महिलाएं? सरकारी रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Average Marriage Age of Women in India: भारत में महिलाओं की शादी की औसत उम्र…

Last Updated: November 13, 2026 11:08:09 IST

Watch Video: हिंदू महिला की अर्थी को मुस्लिम भाइयों ने दिया कंधा, बेटे बनकर दी मुखाग्नि; मस्जिद में भी दिखी मिसाल

Watch Video: केरल में मुस्लिम भाइयों ने 85 साल की हिंदू महिला को मुखाग्नि देकर…

Last Updated: November 13, 2026 11:07:57 IST

Watch Video: ‘ये मेरा आखिरी वीडियो है…’ सड़क नहीं बनी तो पानी की टंकी पर चढ़ीं महिला टीचर, विधायक को बुलाने की जिद पर अड़ीं!

Bijnor Teacher Viral Video: बिजनौर में सड़क और नाली नहीं बनने से परेशान महिला टीचर…

Last Updated: November 13, 2026 10:27:22 IST