Live
Search
Home > बिज़नेस > RBI ने करेंसी में किया बदलाव! असली-नकली में आसानी से समझ सकेंगे फर्क, बढ़ाए सिक्योरिटी फीचर्स

RBI ने करेंसी में किया बदलाव! असली-नकली में आसानी से समझ सकेंगे फर्क, बढ़ाए सिक्योरिटी फीचर्स

आरबीआई ने 100-500 के नोट में सेफ्टी फीचर्स के तहत कुछ बदलाव किए हैं. इसकी मदद से नकली और असली नोट में पहचान कर पाना आसान हो जाएगा. साथ ही इसके कागज में भी बदलाव किए गए हैं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 13, 2026 22:32:56 IST

Mobile Ads 1x1

RBI Currency Update: आरबीआई 100 और 500 रुपए के नोट में बदलाव करने वाली है. रिजर्व बैंक ने सबसे ज्यादा इस्‍तेमाल की जाने वाली करेंसी यानी 100 और 500 के नोटों में सुरक्षा मानक कड़े कर दिए गए हैं. जल्द ही मार्केट में नई सुरक्षा के साथ 100-500 के नोट नजर आने लगेंगे. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल भी आता है कि आखिर पहले से बाजार में मौजूद 100 और 500 रुपए के नोटों का क्या होगा? वो नोट चलेंगे या फिर बंद हो जाएंगे. आइए जानते हैं इसके बारे में…

चलन से बाहर होंगे नोट?

आरबीआई की तरफ से जानकारी दी गई है कि 100 और 500 के नोटों की सुरक्षा के लिए उन्हें मजबूत बनाना जरूरी है. डिजिटल पेमेंट की बढ़ती लोकप्रियता के बाद भी कैश का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है. ये ग्रामीण इलाकों में लेन-देन के साथ ही ट्रांसपोर्ट और छोटे व्यवसाय जैसी अनेक जगहों पर इस्तेमाल होता है. इसके कारण 100 और 500 रुपए के नोट में सिक्योरिटी फीचर्स बढ़ा दिए गए हैं. हालांकि मौजूदा नोट को बैन किया जाएगा या उन्हें चलन से बाहर किया जाएगा, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

क्यों बदले जाएंगे नोट?

RBI का कहना है कि नोट को लंबे समय तक चलन में बनाए रखने के लिए उसे सुरक्षित और मजबूत बनाना जरूरी है. इसके कारण RBI ने महात्‍मा गांधी की नई सीरीज के साथ सुरक्षा फीचर्स बढ़ा दिए हैं ताकि  नकली नोटों के चलन पर लगाम लगाई जा सके. 

क्या किए गए बदलाव?

बता दें कि नोटों के वॉटरमार्क, सूक्ष्‍म छपाई और इंक के साथ ही नोट के कागज में बदलाव किया गया है. इस बारे में पूर्व बैंकर सुब्रमणियन ने बताया कि सिर्फ RBI ही नहीं बल्कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंक अपनी करेंसी में बदलाव कर रहे हैं. 

100 के नोट में बदलाव

RBI की तरफ से संकेत मिला है कि 100 रुपये के नोट की डिजाइन पूरी तरह से नहीं बदली जाएगी. उसमें केवल सुधार किए जाएंगे. नोट की छपाई का कंट्रास्ट और स्याही की मजबूती बढ़ाई जा रही है. इसके बाद से नोट को कई बार मोड़ने के बावजूद वो जल्दी खराब नहीं होगा. साथ ही वॉटरमार्क और सुरक्षा धागे में भी बदलाव किए जाएंगे. 

500 के नोट में बदलाव

वहीं 500 रुपए के नोट डिजाइन को बेहतर बनाया गया है. इस बार रंगों की एकरूपता बढ़ाई गई है. पुराने और नए दोनों तरह के नोट स्वीकार किए जाएंगे. एटीएम या बैंक में दोनों तरह के नोट एक्सेप्ट किए जाएंगे, इसमें कोई दिक्कत नहीमं होगी. 

MORE NEWS

Home > बिज़नेस > RBI ने करेंसी में किया बदलाव! असली-नकली में आसानी से समझ सकेंगे फर्क, बढ़ाए सिक्योरिटी फीचर्स

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 13, 2026 22:32:56 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS