Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज या गैस फीस दे रहे हैं, तो यह गलत है. जानिए इसके लिए कहां शिकायत करें और इस तरह की ओवरचार्जिंग से कैसे बचें.
रेस्तरां में LPG या Fuel Charge के नाम पर वसूली? क्या ये जायज है या ठगी
Bill Scam: आजकल अंतरराष्ट्रीय हालात और बढ़ती मांग की वजह से, गैस की कीमतें और उसकी उपलब्धता दोनों ही चर्चा का एक अहम विषय बन गए हैं. इसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ रहा है. खास तौर पर तब, जब हम होटलों या रेस्टोरेंट में बाहर खाना खाने जाते हैं. इस स्थिति का फायदा उठाते हुए, कई रेस्टोरेंट मालिकों ने चुपके से अपने ग्राहकों के खाने के बिल में कुछ अतिरिक्त शुल्क जैसे कि LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्जया गैस फीस जोड़ना शुरू कर दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसी मनमानी सरासर गलत है. कोई भी होटल या रेस्टोरेंट ऐसा नहीं कर सकते हैं. आइए जानते हैं, यह कितनी सही है और कितना गलत, ऐसा चार्ज वसूलने पर कहां शिकायत करें.
किसी भी हाटल या रेस्टोरेंट को चलाने के लिए, एलपीजी, बिजली, स्टाफ सैलरी और रखरखाव जैसे खर्च उसके बिजनेस के बुनियादी हिस्से होते हैं. और ऐसे में नियम भी यही कहता है कि एक रेस्टोरेंट को ये सभी खर्च अपने खाने की चीजों की कीमतों में ही शामिल करने चाहिए. जरा सोचिए: क्या कोई रोटी के साथ-साथ तवे का किराया भी अलग से मांग सकता है? बिल्कुल नहीं! इसलिए, बिल के आखिर में अलग से फ्यूल या गैस चार्ज लगाना जोड़ना ग्राहकों के साथ पूरी तरह गलत है.
ऐसे मामलों में अगर रेस्टोरेंट का स्टाफ आपकी बात नहीं मानता है और किसी गलत चार्ज को हटाने से मना करता है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने उपभोक्ताओं की मदद के लिए बहुत ही आसान और डिजिटल तरीके बनाए हैं. आप अपने घर बैठे-बैठे ही होटल या रेस्टोरेंट के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.
Rain Alert: पश्चिमी जेट स्ट्रीम के कारण मध्य पूर्व में भारी बारिश हुई है, जिसके…
यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…
Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…
Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली बजट 2026 के दायरे में, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली…
Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. बता दें कि जम्मू…