<
Categories: बिज़नेस

सैमसंग की वॉशिंग मशीन लेने वाले सावधान! घर में लगी आग, कंपनी ने नहीं सुनी बात, परिवार की कीमत लगाई 10000!

Samsung Washing Machine Fire: हाल ही में सैमसंग की एक वॉशिंग मशीन में भयंकर आग लग गई, जिसने सैमसंग के दावों पर सवाल उठाया है. इस आग की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया है.

Samsung Washing Machine Fire: सैमसंग की ओर से हमेशा यह दावा किया जाता है कि उसके प्रोडक्ट्स टिकाऊ और सुरक्षित होते हैं. हालांकि, एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ये दावे खोखले साबित होते नजर आ रहे हैं. दरअसल, हाल ही में एक घर में सैमसंग की वॉशिंग मशीन में भयंकर आग लग गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को आग बुझाने के लिए मौके पर बुलाना पड़ा. इसे लेकर ग्राहक ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए, जो वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं.

सैमसंग अपने प्रोडक्ट्स को लेकर दावा करती है कि उनकी वॉशिंग मशीनों पर कठोर स्ट्रेस टेस्ट किए जाते हैं, जिनमें लीकेज, पानी के संपर्क और विभिन्न परिस्थितियों को मापा जाता है, ये वॉशिंग लंबे समय तक चलती हैं. कंपनी के इन दावों को देखते हुए ग्राहक भी विश्वास करके उनके प्रोडक्ट्स खरीद लेते हैं. हालांकि, जब कंपनी के ये दावे झूठे साबित होते हैं, तो सबसे ज्यादा परेशानी ग्राहक को होती है.   

सैमसंग की वॉशिंग मशीन में लगी आग

हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें आदित्य सिंह वर्मा नाम के ग्राहक ने सैमसंग के खिलाफ नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि उनके घर में सैमसंग की वॉशिंग मशीन थी, जिसमें अचानक आग लग गई. बड़ी मुश्किल से घर के लोगों ने खुद को बचाया. इस हादसे के कारण फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा. उन्होंने उम्मीद जताई कि सैमसंग इस मामले की तुरंत जांच करेगी और इसकी जिम्मेदारी लेगी.

सैमसंग ने नहीं की सही सुनवाई

घटना के बाद ग्राहक ने कंपनी से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि उसे उचित सुनवाई नहीं मिली. मशीन में आग लगने की घटना ने न सिर्फ ग्राहक को परेशान किया, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुरक्षा और कंपनी की ग्राहक सेवा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. आदित्य ने 1 अगस्त को पोस्ट शेयर कर नाराजगी जताई थी. उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर ये भी कहा कि अगर मुझे अगले 8 घंटों में सैमसंग से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो वे एक पिटीशन लेकर कोर्ट जाएंगे. 

सैमसंग के समाधान से नाराज यूजर

सैमसंग ने इस पर 11 अगस्त को रिप्लाई देते हुए कहा कि उन्हें इस बात पर खेद है और वो इस मामले को तुरंत देखेंगे. 13 अगस्त को उन्होंने दोबारा पोस्ट किया और बताया कि उनसे कहा गया था कि आज उन्हें इस मामले में समाधान दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि, बाद में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि क्या आप एक परिवार की सुरक्षा के लिए 10,000 रुपये की कीमत लगाते हैं? इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है. 

परिवार की कीमत 10,000?

एक अन्य पोस्ट शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘हमारे घर में हमारी सैमसंग वॉशिंग मशीन में आग लग गई. हमें फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा. घर धुएं और कालिख से भर गया और हमारा सामान भी खराब हो गया. सैमसंग ने इसकी जांच की है और अब वे सिर्फ 10,000 रुपये के आस-पास देने की पेशकश कर रहे हैं, क्योंकि मशीन 10 साल से ज्यादा पुरानी है.’

लोगों ने जताई चिंता

आदित्य के इस पोस्ट के वायरल होने के बाद लोगों ने इस घटना को लेकर चिंता जताई. वहीं कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कंपनी ने एक परिवार की जान की कीमत 10000 रुपये लगाई है. अगर इस घटना में किसी को कुछ हो जाता, तो सैमसंग इसकी भरपाई कर पाता?

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST

राजस्थानी फिल्म ‘धूद’ का ऑफिशियल टीजर जारी, दिखेगा अलग ही रंग; इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…

Last Updated: September 29, 2026 19:55:10 IST

स्कोडा स्लाविया का नया अवतार तैयार, नए लुक और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च डेट आई सामने, जानें क्या-क्या बदला

New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…

Last Updated: September 29, 2026 19:31:20 IST

पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh

नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…

Last Updated: September 29, 2026 18:52:18 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 29, 2026 18:37:23 IST