Live
Search
Home > बिज़नेस > Silver Gold Rates: चैन से सोने नहीं देगा सोना-चांदी! फिर बढ़ा भाव, खरीदने से पहले जान लें 24-22 और 18 कैरेट गोल्ड और सिल्वर का आज का रेट

Silver Gold Rates: चैन से सोने नहीं देगा सोना-चांदी! फिर बढ़ा भाव, खरीदने से पहले जान लें 24-22 और 18 कैरेट गोल्ड और सिल्वर का आज का रेट

सोना चांदी का भाव आज: बुधवार को 24 कैरेट सोने का दाम 2,783 रुपये बढ़कर 1,51,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत 4,465 रुपये बढ़कर 2,63,965 रुपये प्रति किलो हो गई, जो कि पहले 2,59,500 रुपये प्रति किलो थी. हाल के दिनों में सोने और चांदी के भाव में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: February 3, 2026 19:45:49 IST

Mobile Ads 1x1

Gold Silver Rates Today: सोने और चांदी के भाव लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. इस बीच बुधवार (3 फरवरी) को एक बार फिर से सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. आज सोने का दाम 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का दाम 2,783 रुपये बढ़कर 1,51,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पहले 1,48,746 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

आईबीजेए के मुताबिक 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,251 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,38,801 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसी तरह 18 कैरेट सोने का दाम 1,11,560 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,13,647 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

इसके अलावा अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 4,465 रुपये बढ़कर 2,63,965 रुपये प्रति किलो हो गई, जो कि पहले 2,59,500 रुपये प्रति किलो थी.

कितना पहुंच गया था सोने का दाम?

बता दें कि हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों ने तेजी से बढ़ोतरी हुई है. हालांकि बीते दिनों इसके रेट घटने से खरीदारों ने थोड़ी राहत की सांस ली. इस दौरान हाजिर बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3,85,933 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था.

MCX पर कितना रहा सोने और चांदी का रेट?

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5.68 प्रतिशत बढ़कर 1,52,174 रुपये और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 13.14 प्रतिशत बढ़कर 2,67,298 रुपये हो गई.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या हैं सोने और चांदी के भाव?

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली. कॉमेक्स पर सोने की कीमत 6.09 प्रतिशत बढ़कर 4,936 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 12.61 प्रतिशत बढ़कर 86 डॉलर प्रति औंस हो गई है. इस तरह एमसीएक्स पर सोने में 8,000 रुपये की तेजी देखी गई.

MORE NEWS

Home > बिज़नेस > Silver Gold Rates: चैन से सोने नहीं देगा सोना-चांदी! फिर बढ़ा भाव, खरीदने से पहले जान लें 24-22 और 18 कैरेट गोल्ड और सिल्वर का आज का रेट

Written By: Hasnain Alam
Last Updated: February 3, 2026 19:45:49 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS