Live
Search
Home > बिज़नेस > चांदी का रेट 15 फरवरी: महाशिवरात्रि पर क्या है चांदी का रेट? जानें अपने शहर का दाम

चांदी का रेट 15 फरवरी: महाशिवरात्रि पर क्या है चांदी का रेट? जानें अपने शहर का दाम

Silver Rate Today: आज 15 फरवरी को दिल्ली में चांदी 2,75,000 प्रति किलोग्राम रुपये में बिक रही है. आज इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: February 15, 2026 10:24:24 IST

Mobile Ads 1x1

Silver Price Today:  महाशिवरात्रि के मौके पर आज सोने और चांदी की चमक स्थिर है. लगातार दो दिन गिरने के बाद एक दिन सोने की चमक बढ़ी थी लेकिन अब यह उतार-चढ़ाव आज थम गया है. इससे पहले राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति दस ग्राम ₹1850 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1700 कम हुई थी. अब चांदी की बात करें तो इसकी चमक भी आज स्थिर है लेकिन इससे पहले लगातार दो दिन इसकी चमक फीकी रही थी.

दो दिन की गिरावट के बाद चांदी के दाम स्थिर

लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज चांदी के दाम स्थिर हैं. दो दिन में एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹20,000 गिर गई है. आज 15 फरवरी को दिल्ली में चांदी ₹275,000 प्रति किलोग्राम बिक रही है. आज कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दूसरे बड़े शहरों में, मुंबई और कोलकाता में चांदी इसी कीमत पर बिक रही है. वहीं चेन्नई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2.80 लाख रुपये है यानी चारों शहरों में से चेन्नई में चांदी सबसे ज़्यादा चमक रही है.

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव 

शहर 10 ग्राम चांदी (₹) 100 ग्राम चांदी (₹) 1 किलो चांदी (₹)
दिल्ली ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
मुंबई ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
कोलकाता ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
चेन्नई ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
पटना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
लखनऊ ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
अयोध्या ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
कानपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
मेरठ ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
गाजियाबाद ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नोएडा ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
चंडीगढ़ ₹2,799 ₹27,990 ₹2,79,900
गुरुग्राम ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
जयपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
अहमदाबाद ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
पुणे ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
लुधियाना ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
गुवाहाटी ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
इंदौर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
सूरत ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नागपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
नासिक ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
बैंगलोर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
वडोदरा ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
भुवनेश्वर ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
कटक ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
केरल ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000
रायपुर ₹2,750 ₹27,500 ₹2,75,000
हैदराबाद ₹2,800 ₹28,000 ₹2,80,000

चांदी के फ्यूचर प्राइस

शुक्रवार को फ्यूचर ट्रेड में चांदी के प्राइस 5,465 रुपये बढ़कर 2,41,900 रुपये प्रति kg हो गए क्योंकि ट्रेडर्स ने मजबूत स्पॉट डिमांड के बीच अपनी पोजीशन बढ़ाई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मार्च डिलीवरी वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट 5,465 रुपये या 2.31 परसेंट बढ़कर 2,41,900 रुपये प्रति kg हो गए. 3,201 लॉट का टर्नओवर रिकॉर्ड किया गया. ग्लोबल लेवल पर, न्यूयॉर्क में चांदी के प्राइस 2.49 परसेंट बढ़कर $77.15 प्रति औंस हो गए.

MORE NEWS

Home > बिज़नेस > चांदी का रेट 15 फरवरी: महाशिवरात्रि पर क्या है चांदी का रेट? जानें अपने शहर का दाम

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: February 15, 2026 10:24:24 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS