<
Categories: बिज़नेस

Silver Rate Today 29 Sep 2026: चांदी हुई सस्ती या महंगी? खरीदारी से पहले चेक करें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 29 September 2026: 29 सितंबर 2026 को चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में आज 1 किलो चांदी की कीमत यहां जानें.

Silver Price Today 29 September 2026: सोने के साथ चांदी की कीमतों पर भी लोगों की नजर बनी हुई है. अगर आप आज चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जान लें. चांदी की कीमत रोज बदल सकती है और अलग-अलग शहरों में टैक्स, स्थानीय शुल्क और बाजार की स्थिति के कारण रेट में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है. ऐसे में यहां जानिए दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में आज 1 किलो चांदी का भाव.

चांदी का भाव आज क्या है?

 मंगलवार को बाजार खुलते ही चांदी की कीमत में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.67% यानी 1,522 रुपये गिरकर 2,25,920 रुपये प्रति किलो पहुंच गया. इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,27,442 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं, बुलियंस के अनुसार चांदी का भाव करीब 2,26,240 रुपये प्रति किलो हो गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है. दूसरी ओर, Goodreturns के मुताबिक भारत में चांदी का रिटेल भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलो है. यानी वायदा बाजार और खुदरा बाजार में कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है.

आपके शहर में चांदी का भाव

शहर 1 किलो चांदी का रेट
दिल्ली ₹2,40,000
मुंबई ₹2,40,000
कोलकाता ₹2,40,000
चेन्नई ₹2,45,000
पटना ₹2,40,000
लखनऊ ₹2,40,000
मेरठ ₹2,40,000
अयोध्या ₹2,40,000
कानुपर ₹2,40,000

ये भी पढ़ें:  Gold Price Today 29 September 2026: सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव?

पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली. कमजोर मांग और कारोबारियों की बिकवाली के कारण चांदी का वायदा भाव नीचे आ गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 6,477 रुपये यानी 2.76 फीसदी गिरकर 2,28,219 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई. कारोबारियों ने कमजोर मांग को देखते हुए अपने सौदों का आकार कम किया, जिसका असर चांदी की कीमत पर पड़ा. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के भाव में गिरावट रही. न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.37 फीसदी गिरकर 23.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Pakistan Cricketer Viral Video: पाकिस्तान ने फिर लॉन्च की नई एक्सरसाइज! बाबर-रिजवान के बाद महिला क्रिकेटर्स के वीडियो जमकर हो रहे वायरल

Pakistan Cricketer Viral Video: बाबर आज़म और रिज़वान के बाद अब पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर्स…

Last Updated: September 29, 2026 09:32:50 IST

Gold Price Today 29 September 2026: सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव! दिल्ली से मुंबई तक जानें आज का भाव

Gold Price Today 29 September 2026: 29 सितंबर 2026 को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव…

Last Updated: September 29, 2026 09:27:55 IST

UP Bulldozer Action: अतीक के करीबी पर योगी का हंटर! 3000 वर्ग मीटर की अवैध गौशाला पर चला बुलडोजर; प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

UP Bulldozer Action: प्रयागराज में PDA ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3,000…

Last Updated: September 29, 2026 08:33:28 IST

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई भारी तबाही! दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर 4 की मौत

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…

Last Updated: September 29, 2026 08:08:01 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: September 29, 2026 07:44:34 IST