Live
Search
Home > बिज़नेस > इन आसान स्टेप्स में चेक करें आपके इलाके में PNG है या नहीं, कैसे ले सकते हैं नया कनेक्शन? जानें आवेदन करने की प्रक्रिया

इन आसान स्टेप्स में चेक करें आपके इलाके में PNG है या नहीं, कैसे ले सकते हैं नया कनेक्शन? जानें आवेदन करने की प्रक्रिया

LPG के ग्राहकों के मुकाबले PNG कनेक्शन वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं उठानी पड़ी. लेकिन, आप अपने घर पर पीएनजी कनेक्शन कैसे ले सकते हैं. चलिए जानते हैं पूरी प्रक्रिया के बारे में.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 16, 2026 15:40:05 IST

Mobile Ads 1x1

How to get PNG Connection: देश में एलपीजी गैस की किल्लत के बीच कुछ शहरों में सप्लाई बाधित होने के चलते लोगों को लाइनों में लगना पड़ा. वहीं, कुछ को ब्लैक में भी सिलेंडर खरीदना पड़ा तो कुछ लोगों को भी भी सिलेंडर बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में लोग PNG पर स्विच करने की सोच रहे हैं. क्या वाकई पीएनजी LPG से बेहतर विकल्प हो सकता है. देखा जाए तो मिडिल ईस्ट तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर एलपीजी कनेक्शन वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा.

कैसे ले सकते हैं PNG कनेक्शन? 

PNG कनेक्शन लेना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले आपको यह चेक करना है कि आपके इलाके में पीएनजी गैस की सप्लाई होती है या नहीं. इसके बाद आपको सबसे पहले IGL की वेबसाइट पर जाना है. अब यहां से आपको एक कनेक्शन फॉर्म भरना है, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल, नाम और एड्रेस को भरना है. अब सभी जरूरी जानकारियां देने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है. अगर आप द्वारा किए गए आवेदन में सबकुछ सही है तो ऐसे में पीएनजी कंपनी आपको एक लिंक देती है, जिससे आपको पेमेंट करनी होगी. पेमेंट करने के कुछ दिनों के भीतर ही आपके घर में पीएनजी कनेक्शन लग जाएगा. 

कैसे चेक करें अपने इलाके का PNG कनेक्शन? 

अपने इलाके का पीएनजी कनेक्शन चेक करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Check Availability के सेक्शन पर क्लिक करना है. जब आप अपने शहर का पिनकोड और पूरा पता डालते हैं तो ऐसे में आपको यह पता चल जाएगा कि आपके इलाके में पीएनजी की सप्लाई या कनेक्शन है या फिर नहीं. अगर आपके इलाके में पीएनजी की सप्लाई होती है तो ऐसे में 2 से 4 सप्ताह के बीच आपके पीएनजी इंस्टॉलेशन का काम शुरु कर दिया जाता है. हालांकि, कुछ मामलों में प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 3 महीने तक का समय लग जाता है. 

MORE NEWS