होम / सेंसेक्स 1016 अंक टूटा, निवेशकों को 3.25 लाख करोड़ का नुक्सान

सेंसेक्स 1016 अंक टूटा, निवेशकों को 3.25 लाख करोड़ का नुक्सान

Bharat Mehndiratta • LAST UPDATED : June 10, 2022, 4:29 pm IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट में बंद हुआ है। सेंसेक्स करीब 1016.84 पॉइंट या 1.84% की गिरावट के साथ 54,303.44 पर और निफ्टी 276.30 पॉइंट या 1.68% की गिरावट के साथ 16,201.80 पर बंद हुआ। इस बड़ी गिरावट में बाजार की बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 3.25 लाख करोड़ घट गया है।

इससे पहले सेंसेक्स आज सुबह 560 अंक नीचे 54,760 पर और निफ्टी 184 की गिरावट के साथ 16,283.95 पर खुला था। खुलते साथ बाजार में बिकवाली हावी हो गई। आज पूरा दिन बाजार का ट्रेंड डाउन साइड ही रहा। सेंसेक्स में मुख्यत: इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, विप्रो, कोटक बैंक और HDFC में 2 से 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स के 23 और निफ्टी के 34 शेयरों में गिरावट

Sensex Shares

सेंसेक्स के आज 30 में से 23 शेयरों में गिरावट आई है जबकि 7 शेयर बढ़त में बंद हुए हैं। वहीं निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में बिकवाली आई है और 16 शेयर मामूली बढ़त में बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, HDFC और हिंडाल्को में 3 से 4 प्रतिशत की रही है।

अधिकतर देशों के शेयर बाजारों में गिरावट

वैश्विक लेवल की बात करें तो अधिकतर देशों के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। आज प्रमुख एशियाई बाजारों में भी बिकवाली हावी रही। इनके अलावा वीरवार को अमेरिकी बाजार भी गिरावट पर बंद हुए थे। यूएस में 10 साल की बॉन्ड यील्ड 3.053 फीसदी के लेवल पर है। वहीं बीते दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ था।

सेंसेक्स 428 अंकों की उछाल के साथ 55,320 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी में 122 अंकों की बढ़त आई थी। आज ब्रेंट क्रूड में हल्की नरमी देखने को मिली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड 122 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है जबकि अमेरिकी क्रूड भी 120 डॉलर प्रति बैरल के पार है।

77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आया रुपया

आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे टूटकर 77.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। इससे पहले रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 77.81 पर कमजोर नोट पर खुला था। बीते दिन वीरवार को भी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 77.74 पर बंद हुआ था।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद

आज निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा 2.24 प्रतिशत की गिरावट फाइनेंशियल सर्विस में रही। इसके बाद आईटी इंडेक्स में 2.17 प्रतिशत की गिरावट रही। इनके अलावा बैंक, मीडिया, रियल्टी, मेटल और प्राइवेट बैंक में 1 प्रतिशत तक की गिरावट रही। आटो, FMCG, मीडिया, फार्मा और ढरव इंल्ल‘२ में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़े : लोन बांटने वाली चीनी एप्स से सावधान, उगाही के नाम पर करते हैं ब्लेकमेल, जानिए कैसे चलता है इनका धंधा

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : सोने चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट, जानिए कितना है 10 ग्राम सोने का भाव 

ये भी पढ़ें : Credit Card वालों के लिए खुशखबरी, आरबीआई ने यूपीआई से लिंक को दी मंजूरी

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT