अक्टूबर में कब-कब रहेगा अवकाश?
1. 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) – महात्मा गांधी जयंती और दशहरा
इस दिन राष्ट्रीय अवकाश और धार्मिक त्योहार दोनों एक साथ पड़ने के कारण शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा.
2. 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) – दिवाली (लक्ष्मी पूजा)
दिवाली के दिन सामान्य कारोबार नहीं होगा. हालांकि इस दिन परंपरा के अनुसार मूहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी. यह ट्रेडिंग केवल एक घंटे की होती है और निवेशक इसे शुभ मानते हैं.
3. 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) – दिवाली (बलिप्रतिपदा)
दिवाली के अगले दिन भी बाजार में कोई लेन-देन नहीं होगा.
दिवाली पर खास मूहूर्त ट्रेडिंग
साल 2025 में आगे आने वाली छुट्टियां
अक्टूबर के बाद भी इस साल कुछ और खास दिनों पर बाजार बंद रहेगा, जिनकी जानकारी निवेशकों को पहले से होनी चाहिए:
- 5 नवंबर 2025 (बुधवार) – प्रकाश गुरुपर्ब (श्री गुरु नानक देव जयंती)
- 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) – क्रिसमस