<
Categories: बिज़नेस

निवेशकों के लिए जरुरी खबर, अक्टूबर में इतने दिन बंद रहेगा Sensex और Nifty, अभी नोट कर ले तारीख

Stock Market Holidays 2025: अक्टूबर के महिने में सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार के लिए छुट्टियों से भरा महीना रहने वाला है.

Stock Market Holidays in October: शेयर बाजार (Stock Market) से जुड़े निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किस दिन सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में कारोबार नहीं होगा. हर साल बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) की ओर से छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया जाता है, जिसमें त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाश के कारण होने वाले अवकाश का विवरण रहता है. अक्टूबर 2025 का महीना निवेशकों के लिए खास रहने वाला है क्योंकि इस महीने कई बड़े त्योहार आने वाले हैं, जिन पर बाजार बंद रहेगा.

अक्टूबर में कब-कब रहेगा अवकाश?

बीएसई और एनएसई द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर 2025 में तीन दिनों तक बाजार में छुट्टी रहेगी. इनमें गांधी जयंती, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार शामिल हैं.

1. 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) – महात्मा गांधी जयंती और दशहरा
इस दिन राष्ट्रीय अवकाश और धार्मिक त्योहार दोनों एक साथ पड़ने के कारण शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा.

2. 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) – दिवाली (लक्ष्मी पूजा)
दिवाली के दिन सामान्य कारोबार नहीं होगा. हालांकि इस दिन परंपरा के अनुसार मूहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी. यह ट्रेडिंग केवल एक घंटे की होती है और निवेशक इसे शुभ मानते हैं.

3. 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) – दिवाली (बलिप्रतिपदा)
दिवाली के अगले दिन भी बाजार में कोई लेन-देन नहीं होगा.

दिवाली पर खास मूहूर्त ट्रेडिंग

भारतीय शेयर बाजार में दिवाली के मौके पर मूहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. यह निवेशकों के लिए बेहद शुभ मानी जाती है. इस साल 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक रहेगा. पिछले साल (2024) दिवाली पर हुई मूहूर्त ट्रेडिंग में बाजार ने मजबूती दिखाई थी. उस दिन सेंसेक्स 335 अंक चढ़कर 79,724 पर बंद हुआ था.

साल 2025 में आगे आने वाली छुट्टियां

अक्टूबर के बाद भी इस साल कुछ और खास दिनों पर बाजार बंद रहेगा, जिनकी जानकारी निवेशकों को पहले से होनी चाहिए:

  • 5 नवंबर 2025 (बुधवार) – प्रकाश गुरुपर्ब (श्री गुरु नानक देव जयंती)
  • 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) – क्रिसमस

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Vaishno Devi Yatra: वैष्णो देवी यात्रा में भारी भीड़ बढ़ने से रजिस्ट्रेशन बंद, कल सुबह इस समय खुलेगा काउंटर

Vaishno Devi Yatra Update: माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते…

Last Updated: April 11, 2026 22:26:11 IST

नीतीश कुमार ने जाते-जाते कर दिया खेला, अब सरकारी डॉक्टर नहीं कर पाएंगे निजी प्रैक्टिस

Nitish Kumar Big Decisions: बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:13:08 IST

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी…

Last Updated: April 11, 2026 21:36:45 IST

रेड के बीच विस्फोट से हड़कंप, दो सब-इंस्पेक्टर समेत 5 जख्मी, जेवरात बरामद

बिहार में दरभंगा लूट कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्च अभियान चलाया जा…

Last Updated: April 11, 2026 21:23:12 IST

हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जिसके लिए एक्टर को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, डांसर का निभाया था किरदार

हिंदी सिनेमा में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई, जिसमें एक्टर ने एक्ट्रेस का किरदार निभाया…

Last Updated: April 11, 2026 21:16:05 IST

Asha Bhosle Health Update: अत्यधिक थकान और सीने में…आशा भोसल की सेहत को लेकर आ गया लेटेस्ट अपडेट, जनाई भोसले ने किया क्लीयर

Asha Bhosle Health Update: देश की जानी-मानी सिंगर आशा भोसले को हार्ट अटैक आया है.…

Last Updated: April 11, 2026 22:01:09 IST