<

जिसे टीम इंडिया से बाहर करने की हुई मांग, उसी ने लगाई टीम इंडिया की नैया पार, गंभीर-सूर्या का भरोसा जीता

वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में जीत के हीरो संजू सैमसन रहे जिन्होंने 97 रन की पारी खेली. वही, संजू सैमसन जिन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी, उसी संजू सैमसन ने अपने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि हर आलोचक शांत हो गया.

भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. अब उनका सामना 5 मार्च को इंग्लैंड से होगा. इस जीत के हीरो संजू सैमसन रहे जिन्होंने 97 रन की पारी खेली. वहीं, संजू सैमसन जिन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी, उसी संजू सैमसन ने अपने बल्ले से ऐसा जवाब दिया कि हर आलोचक शांत हो गया. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. लगातार कम स्कोर के बाद कई पूर्व खिलाड़ियों और फैंस ने उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की बात कही थी.
लेकिन बड़े खिलाड़ी वही होते हैं जो मुश्किल समय में खुद को साबित करें. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबले में सैमसन ने 97 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. शुरुआत में टीम के विकेट जल्दी गिर गए थे और दबाव साफ नजर आ रहा था. ऐसे समय में उन्होंने संयम दिखाया, पारी को संभाला और फिर मौके के अनुसार आक्रामक रुख अपनाया. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने अंत तक पारी को संभाले रखा.

पारी में ठोके 4 छक्के और 12 चौके

कवर ड्राइव से लेकर लंबे छक्कों तक, हर स्ट्रोक यह बता रहा था कि वह आलोचनाओं का जवाब बल्ले से देना जानते हैं. 97 रन पर शतक से जरूर चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने मैच की दिशा बदल दी. अपनी पारी में उन्होंने 4 छक्के और 12 चौके मारे और 50 गेंदों का सामना भी किया था. उन्होंने बेहतरीन पारी खेलकर दिखा दिया है कि वह सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भी तैयार हैं.

गंभीर सूर्या का भरोसा जीता

टीम इंडिया के मुख्य कोच  गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार ने उन पर जो भरोसा जताया था, वह पूरी तरह सही साबित हुआ. यह पारी उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन सकती है. क्योंकि पिछले कुछ मैच में उनके रन नहीं आए थे. ऐसे में सेलेक्टर्स पर उन्हें बाहर करने का दबाव था. लेकिन अब उन्होंने सभी का भरोसा जीत लिया है. अब सेमीफाइनल में टीम को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी. भारत अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

वैशाली में हुआ दर्दनाक हादसा! भोज खाने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, 11 बच्चों की मौत

वैशाली के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. भोज खाने जा रहे…

Last Updated: October 13, 2026 22:21:53 IST

पीएम-सेतु के तहत सूरत की 5 सरकारी आईटीआई के आधुनिकीकरण को एएम/एनएस इंडिया से समझौता

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 अक्टूबर: आर्सेलरमित्तल और निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम एएम/एनएस इंडिया ने प्रधानमंत्री…

Last Updated: October 13, 2026 19:37:19 IST

सात समंदर पार का प्यार: प्यार की खातिर बिहार आईं रूस की जूली, भागलपुर के राहुल की अनोखी प्रेम कहानी

बिहार के राहुल और रूस की जूली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से…

Last Updated: October 13, 2026 18:54:30 IST

IND vs WI 4th T20I Playing 11: क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? कुलदीप यादव फिर बैठ सकते हैं बाहर

India vs West Indies 4th T20I Predicted Playing 11: हैदराबाद में चौथे टी20 से पहले…

Last Updated: October 13, 2026 18:25:33 IST

Maharashtra Crime: रात में सहेलियों संग खेला गरबा, सुबह पति ने डंडे से पीटकर मार डाला; हत्या के बाद खुद पहुंचा थाने

Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के कन्नड़ शहर में एक महिला रात में…

Last Updated: October 13, 2026 16:58:09 IST

Hardoi Crime News: शादी के पांच साल बाद खूनी अंत, पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की ली जान; पुलिस ने ऐसे दबोचा

Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला के पति ने उसकी हत्या…

Last Updated: October 13, 2026 16:40:21 IST