Live
Search
Home > बिज़नेस > Union Budget 2026: बजट में निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, बीड़ी से लेकर जूते तक ये चीजें होंगी सस्ती

Union Budget 2026: बजट में निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, बीड़ी से लेकर जूते तक ये चीजें होंगी सस्ती

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान किया है. बीड़ी सस्ता होने की घोषणा हुई है. इसके अलावा जूते भी सस्ते होंगे. कपड़ा निर्यात करना भी सस्ता होगा. बैटरी भी सस्ती होने का ऐलान हुआ है.

Written By: Divyanshi Singh
Last Updated: 2026-02-01 12:46:27

Mobile Ads 1x1

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को भारत का आम बजट (आम बजट 2026) पेश किया. इस दौरान सरकार का फोकस ग्रामीण महिलाओं, गरीब छात्रों, इंडस्ट्री और हेल्थकेयर पर रहा. उन्होंने ऐलान किया कि 1 अप्रैल से भारत में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा. इसके साथ ही उन्होंने 9वीं बार बजट पेश करने का नया रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है. पिछले चार सालों की तरह इस साल का बजट भी पेपरलेस पेश किया गया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान कियाकि बीड़ी सस्ता होगा. इसके अलावा जूते भी सस्ते होंगे. कपड़ा निर्यात करना भी सस्ता होगा. बैटरी भी सस्ती होने का ऐलान हुआ है.

मोटर एक्सीडेंट क्लेम पर मिलने वाले ब्याज पर टैक्स नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल (MACT) द्वारा किसी व्यक्ति को दिए जाने वाले ब्याज पर अब आयकर नहीं लगेगा. साथ ही, इस ब्याज पर TDS (टीडीएस) भी नहीं काटा जाएगा.

17 कैंसर की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी खत्म

वित्त मंत्री ने प्रस्ताव रखा है कि कैंसर की 17 दवाओं और दुर्लभ बीमारियों की 7 अन्य दवाओं पर अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं लगेगी, जिससे ये दवाएं सस्ती होंगी.

विदेश यात्रा पैकेज होंगे सस्ते

सरकार ने विदेश यात्रा पैकेज पर लगने वाले TCS (Tax Collected at Source) को घटाने का ऐलान किया है. अब विदेश यात्रा पैकेज पर TCS की दर 5% और 20% से घटाकर सिर्फ 2% कर दी गई है, वह भी बिना किसी राशि की सीमा के. इसके अलावा, विदेश में शिक्षा और इलाज के लिए भेजे जाने वाले पैसों पर भी TCS को 5% से घटाकर 2% कर दिया गया है.

ये चीजें होंगी सस्ती

  • बीड़ी
  • जूते
  • कपड़े निर्यात
  • CNG
  • विदेश यात्रा
  • चमेड़े निर्यात
  • बायोगैस
  • अवन
  • बैटरी
  • 7 गंभीर बीमारियों की दवा
  • शुगर की दवा
  • मछुआरों के लिए निर्यात सस्ता
  • विदेश में पढ़ाई करना

खबर अपडेट हो रही है…

MORE NEWS