<
Categories: बिज़नेस

UPI पिन डालने का झंझट खत्म, अब स्क्रीन पर अंगूठा लगाते ही होगी पेमेंट, कैसे काम करेगी बायोमेट्रिक प्रक्रिया

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन का फीचर दिया जा सकता है. यह पहले से ज्यादा किफायती और सुरक्षित भी माना जा रहा है.

UPI new rule: आज के डिजिटल दौर में यूपीआई पेमेंट किसी भी तरीके का भुगतान करने का एक आसान और बेहद किफायती तरीका माना जाता है. हालांकि, यूपीआई की कई बार अटक भी जाती है. आमतौर पर UPI पेमेंट करने के लिए लोगों को पिन नंबर डालने की जरूरत पड़ती है. हालांकि, UPI करने के लिए भारत में बहुत से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स उपलब्ध हैं, जिनसे पेमेंट की जा सकती है. लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यूपीआई पेमेंट में कुछ बदलाव देखे जा सकते हैं.

यूपीआई पेमेंट करने के लिए अब हो सकता है कि आपको पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यूपीआई पेमेंट करने के लिए आपको बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन का फीचर दिया जा सकता है. यह पहले से ज्यादा किफायती और सुरक्षित भी माना जा रहा है. 

कैसे काम करेगा बायोमेट्रिक फीचर?

पहले या अभी तक आपको यूपीआई के जरिए किसी पेमेंट का भुगतान करने के लिए पहले 4 से 6 डिजिट का पिन नंबर डालना पड़ता था. लेकिन, अब आपको अपनी उंगली या अंगूठे का बायोमेट्रिक सेट करके उसके जरिए पेमेंट करनी होगी. इस फीचर के तहत पिन नंबर डालने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी.  यह फीचर भीम ऐप में उपलब्ध है. इसके लिए आप भीम ऐप पर जाकर अपना QR कोड स्कैन करके Biometric Payments कर सकते हैं. इसके बाद आपको बैंक अकाउंट सलेक्ट करके एनेबल नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद आप फिंगरप्रिंट सेंसर पर टच कर बायोमेट्रिक्स रजिस्टर कर सकते हैं. 

पहले से ज्यादा सुरक्षित

बायोमेट्रिक वाले इस फीचर को अब पहले से भी ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है. बायोमेट्रिक फीचर के जरिए अब पिन नंबर डालने का झंझट खत्म हो रहा है. पहले आपको पिन नंबर डालना होता था, जो किसी को भी पता चल जाए तो वह आपके फोन से पेमेंट कर सकता था. लेकिन, अब पेमेंट के लिए आपकी फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ेगी. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST