UPI Payment Without Internet: आजकल ज्यादातर लोग भुगतान करने के लिए UPI पर निर्भर हो गए हैं. UPI से पेमेंट के लिए आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन भी होना जरूरी है. लेकिन सोचिए, अगर आपके फोन में इंटरनेट कनेक्शन खत्म हो जाए तो?
इस समस्या का भी एक सॉल्यूशन है. अगर फोन में किसी वजह से इंटरनेट की सुविधा न हो और आप ऐसी जगह पर हों कि वाई-फाई भी नहीं मिल सकता तो आप यहां बताये गए उपायों द्वारा UPI से भुगतान कर सकते हैं.
कैसे करते हैं इंटरनेट के बिना UPI से भुगतान
मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी आप यूपीआई का इस्तेमाल कर सकते हैं! यह बेहद आसान है. बस अपने बैंक खाते से जुड़े नंबर से *99# डायल करें. अब आपकी स्क्रीन पर एक मेनू दिखाई देगा, जिसकी मदद से आप आसानी से पैसे भेज सकते हैं, अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं या अन्य यूपीआई लेनदेन कर सकते हैं.
स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
- मोबाइल पर बैंक खाते से जुड़े नंबर से *99# डायल करें
- एक मेन्यू बार खुलेगा, जिसमें “पैसे भेजें या Send Money” का विकल्प चुनें.
- भेजने वाले व्यक्ति की यूपीआई आईडी या मोबाइल नंबर डालें
- फिर वह राशि डालें जो आप भेजना चाहते हैं
नोट- ध्यान रखें, ऑफलाइन भुगतान के लिए राशि ₹5,000 से कम होनी चाहिए.
इस स्टेप-बाय-स्टेप गाइड की सहायता से आप बिना इंटरनेट के भी ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए न्यूनतम धनराशि का ध्यान रखें और प्रक्रिया का सही ढंग से पालन करें.