<
Categories: बिज़नेस

UP Gold Silver Price Today: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतें क्या है? खरीदारी से पहले यहां करें चेक

UP Gold Silver Price: देश में कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में आज सोने-चांदी की कीमत क्या है?

UP Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से निवेशक काफी हैरान नजर आ रहे हैं. आज यानी मंगलवार (17 मार्च, 2026) की बात करें आज भी इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Price Today) में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में आज सोना-चांदी के ताजा रेट क्या है?

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में मंगलवार (17 मार्च 2026) को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,54,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. आज ये ₹570 सस्ता हुआ है.

22 कैरेट गोल्ड की कीमत क्या है?

इसके अलावा, अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट सोने की कीमत भी आपको जान लेनी चाहिए. 22 कैरेट सोने की कीमत आज ₹1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. आज ये ₹450 सस्ता हुआ है.

चांदी की कीमत क्या है?

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत आज यानी (17 मार्च, 2026) को ₹2,76,000 प्रति किलोग्राम है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चांदी 4000 रुपये सस्ता हुआ है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

विशेषज्ञों की मानें तो चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती हुई दिखाई दे रही है. चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के लिए हर दिन अलग-अलग कारण बताए जाते हैं. सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से एक तरफ जहां आम आदमी को परेशानी हो रही है कि इतनी कीमतों में हम सोने-चांदी की खरीददारी कैसे करेंगे. तो दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं तो सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से खुश हो रहे हैं और ऐसे लोग सोने-चांदी में निवेश करके बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं. सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी से कई लोगों की पहुंच से सोना-चांदी दूर होते जा रहे हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Viral video of the girl: मैं किसी के साथ भागकर नहीं आई, अकेले घर से निकली हूं, मुझे ढूंढने की कोशिश न करें

Viral video of the girl: जीजा और दीदी का परिवार की ओर से समर्थन किए…

Last Updated: November 19, 2026 23:07:17 IST

Hapur brother and sister missing: हापुड़ से गाजियाबाद परीक्षा देने निकले भाई-बहन लापता, न कॉलेज पहुंचे न घर लौटे, पुलिस तलाश में जुटी

Hapur brother and sister missing: हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 20…

Last Updated: November 19, 2026 22:35:00 IST

Lucknow Crime News: लखनऊ में डॉक्टर की सनक! युवती की कार को मारी टक्कर, शिकायत करने पहुंची तो थाने में भी किया हंगामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक डॉक्टर पर युवती का पीछा करने और हजरतगंज इलाके…

Last Updated: November 19, 2026 21:57:14 IST

किसी के हाथ में सिगरेट तो कोई पी रहा था गांजा, कोरबा के स्कूल के छात्रों का वीडियो वायरल, टीसी का नोटिस

Korba school viral video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली ब्लॉक स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक…

Last Updated: November 19, 2026 21:13:45 IST

Tunnel Men Series: उत्तराखंड के टनल रेस्क्यू पर बनेगी वेब सीरीज, तब्बू करेंगी OTT डेब्यू, जानें क्या है कहानी

Tabu OTT Debut: तब्बू YRF एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज 'टनल मेन' से अपना पहला हिंदी…

Last Updated: November 19, 2026 21:00:55 IST