<
Categories: बिज़नेस

क्या है मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना? किन गांवों का होगा चयन और कौन उठा सकेगा इसका लाभ, जानें डिटेल

अभी भी बहुत से लोग इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं. इस लेख में हम आपको इस योजना के बारे में बताएंगे साथ ही इसका लाभ कौन और कैसे उठा सकता है इस बात की भी जानकारी आपसे साझा करेंगे.

Mukhyamantri Vrindavan Gram Yojana: देश में ग्रामीण क्षेत्रों और लोगों को लाभ पहुंचाने वाली वैसे तो कई योजनाएं चल रही हैं. लेकिन, जानकारी के अभाव में कई बार हम इनका लाभ नहीं उठा पाते हैं. केंद्र ही नहीं, बल्कि बहुत सी राज्य सरकारें भी अक्सर लोगों के रोजगार और विकास के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आती रहती है. इसलिए सही समय पर योजना का लाभ उठाने के लिए आपको थोड़ा सक्रिय रहना चाहिए. ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए पिछले साल मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना को मंजूरी दी गई थी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में इस योजना को मंजूरी मिली थी, जिसके तहत कुछ गावों को चुना जाएगा.

अभी भी बहुत से लोग इस योजना के बारे में नहीं जानते हैं. इस लेख में हम आपको इस योजना के बारे में बताएंगे साथ ही इसका लाभ कौन और कैसे उठा सकता है इस बात की भी जानकारी आपसे साझा करेंगे. 

क्या है मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना?

दरअसल, मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना (Mukhyamantri Vrindavan Gram Yojana) गावों के विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की एक योजना है. इसके तहत हर जिले में से एक गांव को चुना जाएगा.  ऐसे गांवों को चुनकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा और उनका विकास किया जाएगा. इन गांवों को नया विकास मॉडल देकर योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण से लेकर गौ-पालन और डेयरी विकास तक में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा. 

कौन उठा सकता है योजना का लाभ

मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का लाभ किसी एक व्यक्ति या परिवार को नहीं, बल्कि पूरे गांव को मिलेगा. इसके तहत गांव का हर व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकता है. लेकिन इसके लिए सरकार द्वारा ऐसे गांवों को चुना जाएगा, जिसकी जनसंख्या कम से कम 2000 हो. इतना ही नहीं इसके लिए सरकार द्वारा एक और शर्त रखी गई है कि योजना के तहत केवल ऐसे गांव ही चुने जाएंगे, जिनमें गौ-वंश की कम से कम संख्या 500 होनी चाहिए. अगर आपका गांव इन पैरामीटर्स पर फिट बैठतै है तो आप तक इसका लाभ पहुंच सकता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा खेल! आज खुशखबरी या जेब पर लगेगा झटका?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 28, 2026 06:03:09 IST

शिक्षा में नई दिशा: Fountainhead School द्वारा मल्गामा में अत्याधुनिक कैंपस का भूमि पूजन

फाउंटेनहेड स्कूल ने सूरत शहर के समीप अपनी दूसरी शाखा की शुभ शुरुआत की सूरत…

Last Updated: March 28, 2026 03:19:47 IST

‘दबाव नहीं डाला…’, DGCA ने VIP फ्लाइट के लिए जारी किया सख्त नियम, जानें क्या हुआ बदलाव?

DGCA VIP Flight New Rules 2026: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने जरूरी गाइडलाइंस शेयर की है,…

Last Updated: March 27, 2026 23:55:00 IST

थमने का नाम नहीं ले रहे ट्रंप-नेतन्याहू, ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर किया हमला; धुंआ-धुंआ हो गया इलाका

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग को लेकर एक तरफ शांति वार्ता का…

Last Updated: March 27, 2026 23:43:56 IST

River Fact: कुदरत का करिश्मा या रहस्य? समुद्र तक पहुंचने से पहले ही लापता हो जाती है ये नदी

Luni River Rajasthan Facts: हम सभी जानते हैं कि इस धरती पर अनगिनत नदियां बहती…

Last Updated: March 27, 2026 23:22:26 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में दिखे पीएम मोदी, सभी राज्यों के सीएम के साथ की मीटिंग; दिए ये निर्देश

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने सभी राज्यों…

Last Updated: March 27, 2026 23:11:01 IST