Live
Search
Home > बिज़नेस > Sim Box Scam: साइबर फ्रॉड करने का नया तरीका, अंजान मैसेज पर क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Sim Box Scam: साइबर फ्रॉड करने का नया तरीका, अंजान मैसेज पर क्लिक करते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

आजकल यह स्कैम तेजी से फैल रहा है. इसलिए आपको इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए. इस स्कैम के जरिए स्कैमर्स एक अंजान मैसेज भेजते हैं, जिसपर क्लिक करने से आपके बैंक अकाउंट में रखा पैसा साफ हो सकता है.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 15, 2026 19:31:07 IST

Mobile Ads 1x1

Sim Card Scam: आज के डिजिटल युग में लोग आसानी से साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में साइबर फ्रॉड के मामले भारत में तेजी से बढ़े हैं. साइबर अपराधी कभी फर्जी कॉल के जरिए बैंक अधिकारी बनकर बैंक डिटेल मांगते हैं तो कभी व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर फ्रॉड को अंजाम देते हैं. पिछले कुछ समय में साइबर अपराधियों ने स्कैम करने का एक और रास्ता बनाया है, जिसे सिम बॉक्स स्कैम कहा जा रहा है.

क्या है Sim Box Scam?

Sim Box Scam एक डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर एकसाथ हजारों SIM कार्ड रखने के लिए डिजाइन किया गया है. इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल स्कैमर्स द्वारा लोगों को मैसेज भेजने के लिए किया जाता है. इस स्कैम के तहत साइबर अपराधी फर्जी लोन, फिशिंग लिंक भेजने और निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने की स्कीम आदि के मैसेज करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. इसमें अपराधी अवैध सिम कार्ड लाकर उनका इस्तेमाल करते हैं. 

अंजान मैसेज पर क्लिक करने से खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिम कार्ड स्कैम के तहत साइबर अपराधी लोगों को जो मैसेज करते हैं उनपर क्लिक करने से ही आपका बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली हो सकता है. लोग आमतौर पर इन मैसेज या लिंक पर क्लिक कर बैठते हैं. दरअसल, लिंक पर क्लिक करते ही साइबर अपराधियों के पास आपकी डिटेल पहुंच जाती है और आपका मोबाइल हैक हो जाता है. जिससे साइबर अपराधी आसानी से आपके बैंक से पैसे निकालकर आपसे ठगी कर सकते हैं. इससे बचने के लिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी अंजान मोबाइल नंबर से आए मैसेज को क्लिक करने से बचना चाहिए. साथ ही साथ आपको किसी भी अंजान व्यक्ति को अपनी डिटेल नहीं देनी चाहिए. 

MORE NEWS