<
Categories: बिज़नेस

UGC के निए नियम पर रोक के बाद अब आगे क्या होगा, अभी कौन-सा रूल्स लागू रहेगा?

UGC regulations: सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर पूरी तरह रोक लगा दिया है. देखें, आखिर इन नियमों पर रोक लगने के बाद देश भर में कौन से नियम लागू होंगे.

UGC regulations: UGC के नए नियम 2026 पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगने के बाद उच्च शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों में असमंजस की स्थिति है. यूजीसी के नए नियमों के मामलों में पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि ये नया नियम अस्पष्ट है और इनके दुरुपयोग आसानी से हो सकता है. 

जस्टिस जोयमाल्या बागची और चीफ जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने सुनवाई के दौरान काफी सख्त बातें कही. CJI ने कहा कि हमें जातिविहीन समाज की तरफ बढ़ना चाहिए, न कि उल्टी दिशा में जाना चाहिए. उन्होंने ये भी पूछा कि क्या हमारा रास्ता सही हैं या नहीं. जिन्हें सुरक्षा की जरूरत है, उनके लिए सही व्यवस्था होनी चाहिए. 

न्यायालय का कहना है कि अगर ऐसे नियम बिना सही से सोच-विचार किए लागू होते हैं तो समाज में बंटवारा बढ़ेगा और गंभीर असर पड़ेगा.

अभी कौन-सान रूल्स लागू रहेगा

चीफ जस्टिस ने निर्देश देते हुए कहा कि अभी 2012 के नियम ही लागू रहेंगे. कोर्ट का कहना है कि रेगुलेशन में जिन शब्दों का प्रयोग हुआ है उससे यह लगता है कि इस रेगुलेशन का दुरुपयोग किया जा सकता है. जस्टिस बागची का कहना है कि हम समाज में एक निष्पक्ष और समावेशी माहौल बनाने पर विचार कर रहे हैं.

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी हम समाज को जातियों से मुक्त नहीं कर सके हैं.

रेगुलेशन में दुरुपयोग की आशंका

सवाल यह है कि क्या इस नए कानून के जरिए हम और पीछे की ओर जा रहे हैं? चीफ जस्टिस ने कहा कि रेगुलेशन में प्रयोग किए गए शब्दों से यह पता चलता है कि इसके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.

Recent Posts

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST

नवंबर में अभी कई दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से गुरु नानक जयंती तक छुट्टियों की भरमार, UPI-ATM जैसी सेवाएं रहेंगी चालू

दिवाली से जुड़े त्योहारों के कारण देश के कई शहरों में आज बैंक बंद हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:14:00 IST

Watch Video: चलती बाइक पर अचानक गले में फंसा दुपट्टा, बाल-बाल बची महिला; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो

Viral Video: वीडियो में वह अपने स्कार्फ से चेहरा ढककर और हेलमेट पहने हुए बाइक…

Last Updated: November 9, 2026 13:07:09 IST

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अगले साल बड़ी खुशखबरी? 7.5% GDP ग्रोथ के बाद और तेजी की उम्मीद, NSE प्रमुख ने बताई वजह

NSE प्रमुख Ashishkumar Chauhan का मानना है कि अगले साल भारत की GDP ग्रोथ में…

Last Updated: November 9, 2026 12:59:56 IST

IPL 2027 में खेलेंगे MS Dhoni? दिवाली की तस्वीरों के बीच माही के फैसले पर टिकी फैंस की नजरें

MS Dhoni IPL 2027: साक्षी धोनी की दिवाली तस्वीरें वायरल हैं. जानें क्या माही अगले…

Last Updated: November 9, 2026 12:57:19 IST