इस फीचर के जरिए न केवल आप एक दूसरे से चैट कर पाएंगे, बल्कि इससे वडियो और वॉइस कॉल की भी सुविधा मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं यूजरनेम के जरिए आप किस तरह से चैट कर सकते हैं. आइए समझते हैं.....
Whatsapp New Feature: व्हाट्सएप पर अब एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. दरअसल, यूजर्स की चैट को सुरक्षित बनाने के लिए अब व्हाट्सप पर आप केवल यूनिक आईडी और यूजरनेम के जरिए ही चैट कर पाएंगे. हाल ही मे अभी इंस्टाग्राम द्वारा भी एक बड़े फीचर को हटाए जाने की बात कही गई थी. अब व्हाट्सएप एप पर आपको एक सुरक्षित फीचर देखने को मिल जाएगा. इसके लिए आपको केवल यूनिक यूजरनेम की एक आईडी बनानी होगी.
इस फीचर के जरिए न केवल आप एक दूसरे से चैट कर पाएंगे, बल्कि इससे वडियो और वॉइस कॉल की भी सुविधा मिल सकती है. चलिए आपको बताते हैं यूजरनेम के जरिए आप किस तरह से चैट कर सकते हैं. आइए समझते हैं…..
व्हाट्सएप पर यूजरनेम से चैट करने का यह ऑप्शन जल्दी ही यूजर्स को देखने को मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आपको जून 2026 में यह फीचर देखने के लिए मिल सकता है. इसे ग्लोबल लेवल पर लाया जा सकता है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह एक अच्छा और यूनिक नाम ले पाएंगे. हालांकि, यह फीचर ऑप्शनल हो सकता है. माना जा रहा है कि काफी हद तक यह फीचर प्राइवेसी बनकर आपको ऑनलान फ्रॉड से भी बचाता है. यह एक ऑप्शनल फीचर है, जिसका इस्तेमाल करने से आपकी फोन भी जारी रहेगा. यानि आपने जैसे अपना पुराना सेटअप रखा है आप उसे आगे भी उसी तरह से चला सकेंगे.
WhatsApp पर ही नहीं बल्कि, यूजरनेम का ऑप्शन आपको इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर भी देखने के लिए मिलता है. व्हाट्स एप पर हुए अपडेट के बाद से आप इसपर अपनी पसंद का एक यरनेम चुन सकते हैं. इसके जरिए आप किसी भी अंजान व्यक्ति से बात या चैटिंग कर सकते हैं. इस फीचर से आपके सामने वाले इंसान को आपका मोबाइल नंबर नहीं बल्कि, यूजरनेम ही दिखाई देगा. देखा जाए तो यूजरनेसम आपके लिए इसलिए भी सुरक्षित है क्योंकि इसमें आपका फोन नंबर लीक नहीं होता है.
Kal Ka Rashifal 04 November 2026: बुधवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
वित्त वर्ष की पहली छमाही में राजस्व 45% बढ़कर ₹400.2 करोड़ और PAT 78% बढ़कर…
IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स में…
Amrapali Dubey Motherhood: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने Bigg Boss 20 में मां बनने की…
Kashi Vishwanath Temple: धनतेरस और दिवाली पर वाराणसी का श्री काशी विश्वनाथ मंदिर श्रद्धालुओं के…
Orry-Sara Ali Khan Controversy: ओरी ने सारा अली खान और अमृता सिंह से बिगड़े रिश्तों…