Live
Search
Home > बिज़नेस > क्या आपका EPFO क्लेम बार-बार हो जाता है रिजेक्ट? आवेदन करने से पहले किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत, देखें पूरी लिस्ट

क्या आपका EPFO क्लेम बार-बार हो जाता है रिजेक्ट? आवेदन करने से पहले किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत, देखें पूरी लिस्ट

हाल ही में सरकार ने संसद में क्लेम रिजेक्ट होने के पीछे के कारणों के बारे में बताया है. इसके पीछे क्या कारण या किन दस्तावेजों की कमी होती है. चलिए इस लेख के माध्म से हम आपको बताते हैं.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: March 15, 2026 14:09:24 IST

Mobile Ads 1x1

EPFO Claim Rejection Causes: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सरकार की एक स्कीम है, जो कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की वेतन में से काटी जाती है ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके. लाखों कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान PF और पेंशन स्कीम में योगदान देते हैं. हालांकि, कुछ रिटायरमेंट या नौकरी की अवधि समाप्त होने से पहले ही इसे निकाल लेते हैं. यह आपका अपना पैसा है, जो प्रति माह आपकी ही सैलरी से कटता है इसलिए आप इसे कभी भी निकाल सकते हैं. लेकिन, कुछ मामलों में EPFO द्वारा क्लेम को रिजेक्ट कर दिया जाता है.

1. जानकारी गलत होना 

अगर EPFO के रिकॉर्ड में और आप द्वारा क्लेम लेते समय जमा किए गए दस्तावेजों में अलग-अलग जानकारी होने पर संभव है कि आपका क्लेम रिजेक्ट कर दिया जाएगा. अगर आपके EPFO के रिकॉर्ड में डेट ऑफ बर्थ और आधार कार्ड में अलग-अलग डिटेल हैं और आपके ओरिजिनल दस्तावेजों में डिटेल अलग है तो ऐसे में आपका क्लेम अटक सकता है. 

2. मृत्यु से जुड़े मामलों में जरूरी दस्तावेज जमा नहीं होना 

अगर किसी EPFO सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में जरूरी और संबंधित दस्तावेजों को EPFO में जमा करना चाहिए. इसके लिए आपको डेथ सर्टिफिकेट और कानूनि वारिस यानि नॉमिनी का प्रमाण आदि जमा करना चाहिए. अगर द्वारा जमा किए गए दस्तावेज पूरे नहीं हैं तो ऐसे में क्लेम मिलने में कठिनाई हो सकती है. 

3. योगदान से जुड़ी समस्या 

क्लेम खारिज होने के पीछे कई बार योगदान से जुड़ी समस्याएं भी जिम्मेदार होती हैं. कई बार एम्पलॉयर की तरफ से पीएफ में नियमित कंट्रिब्यूशन नहीं किया जाता है और इसमें गैप आ जाता है. ऐसे में कई बार क्लेम मिलने में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 

आसानी से क्लेम पाने के लिए क्या करें? 

अगर आप आसानी से EPFO का क्लेम पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सही और सटीक जानकारी देनी चाहिए. इसके लिए आपको अपने नियोक्ता से गैप नहीं आने के बारे में सुनिश्चित करना है. वहीं, अधूरी जानकारी देने से बचना चाहिए. इसके लिए आपको ईपीएफो में बैंक खाते, आधार कार्ड और IFSC कोड आदि की सही जानकारी देनी चाहिए.

MORE NEWS