<
Categories: बिज़नेस

पेट्रोल पंप पर क्‍यों नहीं इस्‍तेमाल करने देते मोबाइल? सुरक्षा के लिहाज से जरूर बरते ये सावधानियां

आपने ऐसा भी देखा होगा कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल चलाने से कई बार छोटे-मोटे हादस भी होते होंगे. चलिए जानते हैं पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने से मना क्यों किया जाता है.

Petrol Pump Safety Tips: मोबाइल फोन आज के जमाने में हमारी रोजमर्रा का हिस्सा बन चुका है. चाहे ऑनलाइन पेमेंट करनी हो या सोशल मीडिया चलाना या फिर मैसेज भेजना आदि ही क्यों न हो. लेकिन, पेट्रोल पंप पर जाते ही मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से मना किया जाता है. ऐसा क्यों होता है यह आपने कभी सोचा है क्या? पेट्रोल पंप पर साफ शब्दों में लिखे होने के बावजूद भी कुछ लोग पेट्रोल पंप पर खड़े होकर बात करते हैं. जबकि, ऐसा करना खतरे को दावत देता है.

आपने ऐसा भी देखा होगा कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल चलाने से कई बार छोटे-मोटे हादस भी होते होंगे. चलिए जानते हैं पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करने से मना क्यों किया जाता है. 

पेट्रोल पंप पर क्यों नहीं करना चाहिए मोबाइल इस्तेमाल?

पेट्रोल पंप पर मोबाइल का इस्तेमाल करना इसलिए भी वर्जित है क्योंकि मोबाइल की रेडिएशन निकलती है यह तरंगे पेट्रोल के संपर्क में आने के बाद चिंगारी पैदा करते हैं. इससे पेट्रोल से विस्फोट पैदा हो सकता है और मोबाइल की रेडिएशन निकलने से कुछ मामलों में आग भी लग सकती है. यही नहीं, पेट्रोल पंप पर जमा ईंधन ज्वलनशील होता है अगर मोबाइल से निकलने वाली थोड़ी सी भी चिंगारी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. इसलिए कानूनी तौर पर भी पेट्रोल पंप पर मोबाइल चलाने से मना किया जाता है. 

मोबाइल फोन चलाने से लग सकती है आग

पेट्रोल पंप पर मोबाइल चलाने से पेट्रोल और डीज़ल के वाष्प हवा में आसानी से फैलते हैं, जिससे यह इलेक्ट्रॉनिक चिंगारी के संपर्क में आने से विस्फोट का कारण बन जाता है. दरअसल, पेट्रोल और डीजल की भरी हुई टंकी के पास जब मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में इससे एक छोटा सा स्पार्क होगा और आग लग सकती है. इसलिए जब आप पेट्रोल पंप पर जाएं तो ऐसे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना खतरे से भरा हो सकता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST