<

गलत QR कोड इस्तेमाल करना पड़ सकता है बैंक अकाउंट पर भारी, बचाव के लिए जरूर अपनाएं ये आसान टिप्स

ऐसे कई मामले सुनने को मिलते हैं, जहां लोग गलत QR कोड स्कैन करवाकर हजारों रुपये की ठगी कर लेते हैं. इसलिए किसी भी QR कोड को स्कैन करने से पहले आपको यह देख लेना चाहिए कि वह सही है या फेक तो नहीं.

Digital Payment Scam: आज के डिजिटल दौर में भुगतान करने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं. पहले की तुलना में UPI पेमेंट करने का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ा है. आजकल छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े शोरूम तक हर जगह आपको QR कोड देखने के लिए मिलता है. पहले लोग केवल नगदी में ही लेन-देन करते थे, लेकिन कैश में हिसाब करने का तरीका काफी सुरक्षित था. वहीं, आजकल डिजिटल पेमेंट के दौर में धोखाधड़ी के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं.

ऐसे कई मामले सुनने को मिलते हैं, जहां लोग गलत QR कोड स्कैन करवाकर हजारों रुपये की ठगी कर लेते हैं. इसलिए किसी भी QR कोड को स्कैन करने से पहले आपको यह देख लेना चाहिए कि वह सही है या फेक तो नहीं. 

कैसे होते हैं स्कैम?

आमतौर पर स्कैमर्स कुछ जानी मानी वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के एजेंट होने का दावा कर आपको झांसे में लेने की कोशिश करते हैं. वे नौकरी लगवाने का झांसा देने से लेकर आपके किसी सामान को ज्यादा कीमत में बिकवाने तक के लिए कहते हैं. ऐसे में वे लालच देने के लिए आपसे अपना QR कोड शेयर करते हैं और कुछ एडवांस पैसे डालने की डिमांड करते हैं. इसके बाद आप उनके कोड को स्कैन करने के लिए जब अपना पिन डालते हैं तो ऐसे में कई बार वे आपके अकाउंट की डिटेल तक पहुंच जाते हैं और आपका खाता तक साफ कर देते हैं. 

कैसे करें नकली QR कोड की पहचान?

नकली या फेक QR कोड की पहचान करने के लिए आपको सबसे पहले तो गूगल लेंस से उसे स्कैन करना चाहिए. इसके अलावा अगर कोड आपको ऊपर से चिपका हुआ या संदिग्ध नजर आ रहा है तो ऐसे में उसे स्कैन करने से बचें. इसके साथ ही अगर कोड आपको नया या थोड़ा टेढ़ा दिखाई दे रहा है तो हो सकता है कि यह भी नकली हो. 

कैसे करें बचाव?

नकली QR कोड पर पेमेंट करने से बचने के लिए आपको सबसे पहले उसके सोर्स का पता लगा लेना चाहिए. 
इसके अलावा आपको जल्दबाजी करने से खासतौर पर बचना चाहिए क्योंकि स्कैमर्स आपसे हड़बड़ी में पेमेंट करा लेते हैं. 
ध्यान रखें कि पैसे रिसीव करने के लिए आपको अपना पिन नंबर डालने की आवश्यकता नहीं है. 
धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको URL की जांच भी कर लेनी चाहिए. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST