<
Categories: बिज़नेस

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना महंगा हुआ, जबकि MCX पर पिछले कारोबारी सत्र में सोने के वायदा भाव में गिरावट दर्ज हुई.

Aaj Sone Ka Taja Bhav Kya: सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. दशहरे के मौके पर सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज के ताजा भाव जानना जरूरी है. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी दर्ज की गई, जबकि वायदा बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान गिरावट देखने को मिली.

आज सोना सस्ता हुआ या महंगा?

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं, Goodreturns के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,48,190, 22 कैरेट की ₹1,35,850 और 18 कैरेट की ₹1,11,180 प्रति 10 ग्राम बताई गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग सोने के भाव को प्रभावित करती हैं.

MCX पर सोने का भाव कितना है?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पिछले कारोबारी सत्र में 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 608 रुपये गिरकर ₹1,47,310 प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. इससे पहले यह ₹1,47,918 पर बंद हुआ था. 20 अक्टूबर को दशहरे के कारण MCX का सुबह का सत्र बंद है, जबकि शाम का सत्र शाम 5 बजे से शुरू होगा. इसलिए दिन में कारोबार शुरू होने से पहले पुराने वायदा भाव को ही संदर्भ माना जाना चाहिए. 

आपके शहर में आज सोने का दाम

शहर 24 कैरेट सोना 22 कैरेट सोना 18 कैरेट सोना
चेन्नई ₹14,805 ₹13,571 ₹11,156
मुंबई ₹14,805 ₹13,571 ₹11,104
दिल्ली ₹14,820 ₹13,586 ₹11,119
कोलकाता ₹14,805 ₹13,571 ₹11,104
बेंगलुरू ₹14,805 ₹13,571 ₹11,104
हैदराबाद ₹14,805 ₹13,571 ₹11,104
केरल ₹14,805 ₹13,571 ₹11,104
पुणे ₹14,805 ₹13,571 ₹11,104
वडोदरा ₹14,810 ₹13,576 ₹11,109

ये भी पढ़ें:  Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव

Dussehra bank holiday: दशहरा पर 3 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, छुट्टी से पहले निपटा लें जरूरी काम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

दुनिया के AI चिप किंग पर क्यों उठे सवाल? Nvidia बोर्ड खंगालेगा विदेशी खुफिया कनेक्शन

Nvidia CEO जेनसन हुआंग के चीनी कारोबारी महिला से कथित संबंधों की जांच होगी. बोर्ड…

Last Updated: November 9, 2026 14:59:29 IST

Ujjain Govardhan Puja: आस्था या अटूट विश्वास…सड़क पर लेट गए सैकड़ों लोग, ऊपर से दौड़ा दिया गायों का झुंड; क्या है उज्जैन की इस परंपरा का रहस्य?

Ujjain Govardhan Puja: उज्जैन के तीन गांवों में गोवर्धन पूजा पर अनोखी गोरी गोपाल परंपरा…

Last Updated: November 9, 2026 14:14:18 IST

Nvidia के शेयरों में भूचाल, 5.8% तक टूटे शेयर, निवेशकों की नजर अब बोर्ड के अगले फैसले पर

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में सोमवार,…

Last Updated: November 9, 2026 14:04:19 IST

Samsung Galaxy S27 Launch Date: कब लॉन्च होगी Samsung Galaxy S27 4 मॉडल के साथ आएगी नई सीरीज, मिलेगा 200MP कैमरा और नया Pro वेरिएंट

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर लॉन्च से पहले कई बड़े लीक्स सामने आए हैं.…

Last Updated: November 9, 2026 13:34:21 IST

Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Bareilly SI Viral Video: जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की पहचान…

Last Updated: November 9, 2026 13:32:02 IST