<
Categories: बिज़नेस

YEIDA Housing Plot Scheme 2026: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लॉट खरीदने का मौका, जानिये प्राइस, साइज और फायदे के बारे में

YEIDA Launch Plot Scheme 2026: साल 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली YEIDA की इस हाउसिंग स्कीम में विभिन्‍न श्रेणी के 973 प्‍लॉट स्कीम हैं. इसकी कीमत और कब स्कीम लॉन्च होगी. इसकी भी जानकारी सामने आ गई है.

YEIDA Housing Plot Scheme 2026:  दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर के जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट (Noida International Airport) बनकर तैयार हो गया है. इसका उद्घाटन होने के साथ ही एयरपोर्ट से हवाई उड़ानें शुरू हो जाएंगीं. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से ना केवल लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि इससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. अगर इसके आसपास या कुछ ही दूरी पर आपका आशियाना बनाने का सपना पूरा हो जाए तो किसी के भी मन की मुराद पूरी हो जाएगी. अगर आप भी नोएडा एयरपोर्ट के आसपास घर बनाने की सोच रहे हैं तो आपका यह सपना सच हो सकता है. इस स्टोरी में बताएंगे कि कैसे?

कितने प्लॉट किए जाएंगे लॉन्च?

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) यमुना क्षेत्र में सबसे बड़ी हाउसिंग स्कीम लॉन्च करने की योजना पर तेजी से काम कर रहा है. YEIDA के अधिकारियों का कहना है कि इस हाउसिंग स्कीम में छोटे और बड़े सभी आकार प्लॉट्स हैं. इस स्कीम में प्लॉट्स की संख्या करीब 975 होगी. ये सारे प्लॉट्स यमुना क्षेत्र के सेक्टर 15C, 18 और 24A में स्थित हैं. इन प्लॉट्स का साइज 162 वर्ग मीटर से लेकर 290 वर्गमीटर के बीच का है. फिलहाल इनकी कीमत करीब 3500 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है.

RERA में आवेदन की प्रक्रिया भी हुई शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, YEIDA की 975 प्लॉट्स की यह हाउसिंग स्कीम यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-15 सी, 18 और सेक्टर-24 में आएगी. प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इस आवासीय योजना में किसानों को विशेष कोटा दिया गया है. यह योजना लाने के लिए प्राधिकरण ने RERA में आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

किस-किस साइज के प्लॉट हैं योजना में?

इस आवासीय योजना में कई साइड के प्लॉट लाए जाएंगे. प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, इस योजना में 162, 183, 184, 200, 223 और 290 वर्गमीटर के प्‍लॉट लॉन्च किए जाएंगे. 162 वर्गमीटर में सबसे ज्यादा 476 प्‍लॉट उपलब्ध हैं. यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्‍लॉट की जो बाजार दर है उसके मुकाबले प्राधिकरण की योजना में निकाले जाने वाले प्‍लॉट का दाम करीब आधा है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि योजना में हजारों की संख्‍या में आवेदन प्राप्‍त होंगे, जिससे YEIDA का राजस्व भी बढ़ेगा.

मिल सकते हैं 2 लाख आवेदन!

यमुना विकास प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-15सी, 18 और 24ए में कुल 973 आवासीय प्लॉट्स लॉन्च किए जाएंगे. योजना में सबसे अधिक 200 वर्ग मीटर के 481 प्लॉट होंगे. इनमें 373 प्लॉट सामान्य श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं. सबसे बड़े प्लॉट का आकार 290 वर्ग मीटर होगा. कहा जा रहा है कि इस आवासीय योजना के लिए 2 लाख से ज्यादा आवेदन मिलने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह की मानें तो नए साल में आवासीय प्लॉट की योजना शुरू होने वाली है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST

कब बांग्लादेश लौट रही हैं Sheikh Hasina? अब भारत ने दिया इसका जवाब; सुन दंग गए पड़ोसी मुल्क के लोग

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में भारतीय हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को इस…

Last Updated: October 4, 2026 11:55:46 IST