<
Categories: बिज़नेस

YEIDA Plot Scheme 2026: नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाएं घर, नोट करें कीमत और आवेदन करने का तरीका

YEIDA Plot Scheme 2026 last date apply process :  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास YEIDA की प्लॉट की स्कीम लॉन्च हो गई है. आवेदन से पहले जानें शर्त, अंतिम तारीख और खूबियां.

YEIDA Plot Scheme 2026 last date apply process :  दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर के जेवर में बने नोए़डा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है. आगामी कुछ दिनों ने यहां से उड़ानें भी शुरू होने वाली हैं. इसके बाद देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से बड़े शहरों में हवाई सफर आसान हो जाएगा. इस बीच यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Expressway Industrial Development Authority) ने   नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद ही एक बड़ी रेजिडेंशियल प्लॉट स्कीम 2026 लॉन्च की है. अगर आप भी नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक आशियाना बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. यहां पर हम आपको बताएंगे YEIDA की इस आवासीय स्कीम के बारे में हर जानकारी.

आवासीय स्कीम मैं हैं कितने प्लॉट?

 YEIDA ने नोएडा एयरपोर्ट के पास YEIDA प्लॉट स्कीम 2026 लॉन्च की है. इसमें 1,000 हाउसिंग प्लॉट उपलब्ध होंगे.  

कब तक कर सकेंगे आवेदन

आवेदन 6 मई, 2026 तक खुले रहेंगे, और ड्रॉ 18 जून को निर्धारित है.

YEIDA प्लॉट स्कीम 2026: कहां हैं प्लॉट

YEIDA की इस नवीनतम हाउसिंग प्लॉट स्कीम के तहत, सेक्टर 15-C, 18 और 24 में कुल 973 रेजिडेंशियल प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

प्लॉट के साइज

  • 162 वर्ग मीटर : 476 प्लॉट
  • 183 वर्ग मीटर : 4 प्लॉट
  • 184 वर्ग मीटर : 4 प्लॉट
  • 200 वर्ग मीटर : 481 प्लॉट
  • 223 वर्ग मीटर : 6 प्लॉट
  • 290 वर्ग मीटर : 2 प्लॉट

कितनी है जमीन की कीमत

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने हाल ही में यमुना क्षेत्र में प्रॉपर्टी की कीमतों में इजाफा किया है. इसके बाद यहां पर जमीन की दर 36,260 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय की गई है, और आवंटन ड्रॉ सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा.

YEIDA रेजिडेंशियल स्कीम में किसे मिलेगा आरक्षण का लाभ

  • 17.5 प्रतिशत प्लॉट उन किसानों के लिए आरक्षित हैं जिनकी जमीन अधिग्रहीत की गई है.
  • 5 प्रतिशत प्लॉट उन व्यापारियों के लिए आरक्षित हैं जिनकी इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयां चालू हालत में हैं

कैसे करें आवेदन

 YEIDA प्लॉट स्कीम के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का इंतजाम है. इससे लोगों को भागदौड़ से भी राहत मिलेगी. आवेदक YEIDA आवासीय प्लॉट स्कीम के लिए आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं.

नोट करें अहम तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख: 6 अप्रैल 2026
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख: 6 मई 2026
  • ड्रॉ की तारीख: 18 जून 2026

आवेदन के साथ देनी होगी 10 प्रतिशत रकम

आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में कुल प्रीमियम का 10 प्रतिश जमा करना होगा. यह राशि सफल आवेदकों के लिए समायोजित की जाएगी और असफल आवेदकों को वापस कर दी जाएगी.

लीज़ का विवरण

  • YEIDA आवास योजना 2026 के तहत प्लॉट 90 साल की लीज़ पर आवंटित किए जाएंगे.

भुगतान की शर्तें

  • आवंटन के 60 दिनों के भीतर 100 प्रतिशत प्रीमियम का भुगतान करना होगा.
  • विशेष मामलों में 30 दिनों तक का विस्तार (एक्सटेंशन) दिया जा सकता है.

अतिरिक्त शुल्क

  • पार्क के सामने या ग्रीन बेल्ट वाले प्लॉट के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त देने होंगे.
  • कॉर्नर प्लॉट के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त रकम चुकानी होगी.

खूबियां

  • नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 973 प्लॉट लॉन्च किए गए
  • कीमत 36,260 रुपये प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है
  • ड्रॉ प्रणाली के माध्यम से आवंटन होगा
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 6 मई 2026
  • ड्रॉ 18 जून 2026 को निर्धारित है
JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के खेल पर बारिश का साया! क्या लखनऊ में धुल जाएगा आज का महामुकाबला?

IND vs WI 1st T20I Weather Forecast: भारत-वेस्टइंडीज के पहले टी20 पर बारिश का साया…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:07 IST

परदादा लाइट के खंभे से गिरे थे, परपोते शिव मांडलिक ने वही खंभा जमीन पर उतार दिया

अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 5 अक्टूबर: साल 1956। गांव में लक्ष्मणभाई काम के लिए लाइट के…

Last Updated: October 6, 2026 13:07:26 IST

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: आज लखनऊ में होगा महामुकाबला! जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

IND vs WI 1st T20 Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की…

Last Updated: October 6, 2026 13:23:53 IST

फ्लैट बेचकर टीवी शो में लगाया पैसा, रातों-रात गायब हो गया चैनल; भाई अनुपम खेर ने भी नहीं की राजू की मदद

Raju Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने हाल ही में बताया कि उन्होंने…

Last Updated: October 6, 2026 12:53:22 IST

सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में सूरत हिल्स स्कूल की गर्ल्स ने गुजरात के लिए जीता ब्रॉन्ज मेडल

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: सीबीएसई वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में सूरत की हिल्स हाईस्कूल…

Last Updated: October 6, 2026 12:52:19 IST

एस्टर स्कूल, सूरत ने शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग का किया शुभारंभ

सूरत (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: एस्टर स्कूल, सूरत के शुभ भूमिपूजन समारोह के साथ एस्टर…

Last Updated: October 6, 2026 12:37:20 IST