<
Categories: Career

Success Story: हनीमून टला, लेकिन सपना नहीं, बनाया 4000 करोड़ का बिजनेस साम्राज्य

Business Success Story: अंबाला की बेटी ने मेहनत और शिक्षा के दम पर वैश्विक सोच अपनाई. LSE से पढ़ाई के बाद उन्होंने कैशकरो और अर्नकरो के जरिए भारत में एफिलिएट मार्केटिंग को नई दिशा दी.

Success Story: भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स इकोसिस्टम में स्वाति भार्गव (Swati Bhargava) एक जाना-पहचाना नाम हैं. कैशकरो और अर्नकरो की को-फाउंडर स्वाति ने एफिलिएट मार्केटिंग सेक्टर को नई पहचान दी है. अंबाला जैसे छोटे शहर से निकलकर उन्होंने न सिर्फ ग्लोबल शिक्षा हासिल की, बल्कि भारतीय स्टार्टअप दुनिया में भी अपनी मजबूत छाप छोड़ी हैं.

हरियाणा के अंबाला में पली-बढ़ीं स्वाति को परिवार से मेहनत, अनुशासन और आर्थिक आत्मनिर्भरता के संस्कार मिले. आगे चलकर उन्हें लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली. LSE में शिक्षा ने उनके दृष्टिकोण को अंतरराष्ट्रीय बनाया और उन्हें डिजिटल बिजनेस मॉडल की गहरी समझ दी.

2013 में शुरू हुआ कैशबैक का सफर

साल 2013 में स्वाति और उनके पति रोहन ने CashKaro की शुरुआत की. उस समय भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम आज जितना विकसित नहीं था. सीमित फंडिंग, नए मॉडल पर भरोसे की कमी और बाजार में जागरूकता की चुनौती थी. यूके में हनीमून के दौरान ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मिले कैशबैक अनुभव ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर किया कि भारत में भी ऐसा प्लेटफॉर्म होना चाहिए, जो ग्राहकों को खरीदारी पर बचत दिलाए.

परफॉर्मेंस-आधारित मॉडल ने बदली तस्वीर

भारत में ई-कॉमर्स के विस्तार के साथ ब्रांड्स के लिए कस्टमर एक्विजिशन कॉस्ट (CAC) तेजी से बढ़ रही थी. CashKaro ने परफॉर्मेंस-बेस्ड मार्केटिंग मॉडल अपनाया, जिसमें ब्रांड्स केवल वास्तविक बिक्री पर कमीशन देते हैं. इससे ब्रांड्स को असली ग्राहक मिलते हैं और यूजर्स को कैशबैक का लाभ. आज कंपनी ने Amazon, Flipkart और Myntra सहित 1000+ ब्रांड्स के साथ साझेदारी की है। कुछ मार्केटप्लेस के लिए 30-40 गुना तक ROAS हासिल करना इसकी मजबूती दर्शाता है. वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी ने 4,000 करोड़ रुपये से अधिक का GMV दर्ज किया और 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा कैशबैक वितरित किया.

EarnKaro: नेटवर्क से कमाई का नया जरिया

2019 में लॉन्च हुआ EarnKaro प्लेटफॉर्म छात्रों, इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को अपने नेटवर्क के जरिए कमाई का अवसर देता है. 40 लाख से अधिक यूजर्स इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं.

‘डबल डिपिंग’ से बढ़ाएं बचत

कैशकरो के जरिए खरीदारी करने पर ब्रांड्स द्वारा दिए गए कमीशन का हिस्सा ग्राहकों को कैशबैक के रूप में मिलता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वाति बताती हैं कि ‘डबल डिपिंग’ तकनीक यानी बैंक ऑफर, वॉलेट डिस्काउंट और कैशबैक को मिलाकर अधिकतम बचत का स्मार्ट तरीका है. साथ ही, रेफरल प्रोग्राम से यूजर्स अपने दोस्तों की खरीदारी पर अतिरिक्त 10% तक कमा सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST