Jhansi Viral Video: झांसी स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी पर महिला TTE और यात्री के बीच विवाद हुआ. यात्री ने अभद्रता का आरोप लगाया. वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने जांच शुरू की.
Jhansi Viral Video: झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी को लेकर महिला TTE और एक यात्री के बीच विवाद हो गया. यात्री ने आरोप लगाया है कि महिला TTE ने रेलवे स्टाफ के सामने उसे अपमानित किया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यात्री ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत मिलने के बाद रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
लखनऊ निवासी श्रवण कुमार अपने दो साथियों के साथ 6 नवंबर को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से कर्नाटक एक्सप्रेस (12627) में सवार हुए थे. तीनों यात्रियों ने स्लीपर कोच में सफर किया था. श्रवण के मुताबिक, उन्होंने पेनुकोंडा स्टेशन से रेलवे काउंटर पर टिकट खरीदा था. टिकट पर तीनों यात्रियों की वेटिंग क्रमशः 2, 3 और 4 थी. चार्ट तैयार होने के बाद दो यात्रियों को S-2 कोच में सीट नंबर 39 पर RAC और तीसरे यात्री को सीट नंबर 47 पर RAC मिली थी. 8 नवंबर को ट्रेन झांसी पहुंची तो महिला TTE ने श्रवण से टिकट दिखाने को कहा. टिकट बैग में रखा होने के कारण उन्हें उसे तलाशने में कुछ समय लग गया.
उत्तर प्रदेश – झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर टिकट दिखाने में देरी होने पर महिला TTE और यात्री के बीच विवाद हो गया। लखनऊ निवासी श्रवण कुमार का आरोप है कि महिला TTE ने स्टाफ के सामने उन्हें अपमानित किया और कहा, ‘तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है, अभी बिजी न होती तो दिखा देती कि मैं क्या चीज हूं। श्रवण के मुताबिक – 8 नवंबर को कर्नाटक एक्सप्रेस से झांसी पहुंचने पर TTE ने उनसे टिकट मांगा, जो बैग में रखा था और तुरंत नहीं मिल रहा था। टिकट मिलने के बाद भी विवाद नहीं थमा। वायरल वीडियो में महिला TTE यात्री को ‘अंगूठाछाप’ कहती और स्टेशन से चले जाने की धमकी देती सुनाई दे रही हैं। श्रवण ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर रेलवे अधिकारियों से शिकायत की है। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) November 10, 2026
श्रवण का आरोप है कि टिकट तलाशने में देरी होने पर महिला TTE उन्हें अपने ऑफिस ले गईं. उन्होंने बताया कि टिकट उनके पास ही है और जरूरत पड़ने पर सीट व कोच नंबर से रेलवे के सिस्टम में जानकारी देखी जा सकती है. हालांकि, आरोप है कि महिला TTE ने उनकी बात नहीं सुनी और स्टाफ के सामने अपमानजनक बातें कहीं. कुछ देर बाद बैग से टिकट मिल गया, लेकिन इसके बावजूद विवाद जारी रहा. श्रवण के मुताबिक, उन्हें स्टेशन से बाहर जाने के लिए भी कहा गया, जबकि उन्हें झांसी से लखनऊ जाना था. इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन टिकट भी बुक किया था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला TTE यात्री से कहती सुनाई दे रही हैं, ‘यहां से सीधे निकल जाओ. दोबारा स्टेशन पर दिख गए तो तुम्हारी खैर नहीं.’ यात्री के लखनऊ जाने और ऑनलाइन टिकट बुक होने की बात कहने पर TTE उसे ‘अंगूठाछाप’ कहती सुनाई देती हैं. वीडियो में वह यह भी कहती हैं, ‘तुम्हारी शक्ल से नफरत हो रही है. अभी बिजी न होते तो तुम्हें दिखा देते कि हम क्या चीज हैं.’
ये भी पढ़ें : Bareilly SI Viral Video: खाकी वर्दी में दरोगा जी गटकते रहे शराब, वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
श्रवण कुमार ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर रेलवे अधिकारियों को टैग किया. उन्होंने महिला TTE के व्यवहार की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के बाद रेलवे ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें : Anant Singh Net Worth: दामाद को गिफ्ट करेंगे 3.5 करोड़ की कार, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बाहुबली नेता
Veritas Finance के 900 करोड़ रुपये के IPO को SEBI से ऑब्जर्वेशन मिले हैं. कंपनी…
संजित 'बंकर' रॉय का निधन 10 नवंबर 2026 को राजस्थान के अजमेर जिले के तिलोनिया…
सरकार ने 137 कैंसर दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर 30% की सीमा लगाई है. इससे…
Anant Singh Net Worth: अपनी बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए अनंत सिंह…
Gold Price 10 November 2026: दिल्ली के बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 1,46,900 रुपये…
Anant Singh Children: अनंत सिंह के तीन बेटे और दो बेटियां हैं. उनकी बेटी शिवांगी…