DSSSB PRT Salary Explained: DSSSB PRT देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का अवसर मिलने जा रहा है. जिसमें 64 हजार की शुरुआती इन-हैंड सैलरी मिलने वाली है. इतना ही नहीं, वेतन के अलावा दिल्ली जैसे बड़े शहर में पदोन्नति (Promotion) के रास्ते और सामाजिक सुरक्षा (NPS, Medical) इसे एक स्थिर और सुरक्षित करियर विकल्प लगातार बनते जा रहे हैं.
यहां जानें वेतन संरचना (Salary Structure)के बारे में
1. पे स्केल: 35 हजार 400 से लेकर 1 लाख 12 हजार 400
2. मूल वेतन: 35 हजार 400 रुपये
3. महंगाई भत्ता: 20 हजार 500 से लेकर 21 हजार 500 यानी लगभग 58-61 प्रतिशत
4. मकान किराया भत्ता: 10 हजार 620 रुपये
5. परिवहन भत्ता: 3 हजार 600 + DA on TA
6. सकल वेतन (Gross Salary): 72 हजार से लेकर 74 हजार रुपये तक
7. शुद्ध वेतन (Net In-Hand): 64 हजार से लेकर 66 हजार (कटौतियों के बाद तक)
भविष्य के लिए की जाती है कटौतियां
बात करें कटौतियां (Deductions)के बारे में तो, सकल वेतन में से कुछ अनिवार्य कटौतियां की जाती हैं, जो भविष्य की सुरक्षा के लिए ही होती हैं.
NPS (National Pension System): Basic + DA का 10 प्रतिशत (लगभग 5 हजार 600)
Income Tax: स्लैब के मुताबिक (लगभग 1 हजार 500 से 2 हजार तक)
GIS/Health Schemes: दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं के लिए मामूली अंशदान
आखिर क्या है पदोन्नति और करियर ग्रोथ?
एक प्राथमिक शिक्षक (PRT) के रूप में शुरुआत करने के बाद, आपके पास नेतृत्व के पदों तक पहुंचने के सबसे ज्यादा अवसर दिखने को मिलते हैं. जिनमें सबसे पहले PRT (Assistant Teacher), TGT (Trained Graduate Teacher) इस पद में 5 से 7 साल के अनुभव की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. PGT (Post Graduate Teacher) में मास्टर डिग्री और अनुभव के आधार पर ही चयन किया जाता है. और फिर Vice Principal / Headmaster प्रशासनिक भूमिकाओं की शुरुआत होती है. सबसे आखिरी में Principal जो किस पूरे स्कूल का सबसे ज्यादा सर्वोच्च पद माना जाता है.