<
Categories: CareerEducation

विदेशी डिग्री पर ‘वीजा’ का कैसे लगा ग्रहण, क्या अब बदलेंगे भारतीय छात्रों के सपने?

विदेशों में भारतीय छात्रों (Indian Students) की वीजा अस्वीकृति (Visa Refusal) की बढ़ती दर और उसके प्रभाव पर तेजी से चारों तरफ चर्चा की जा रही है.

Indian Students to study abroad: पिछले कई दशकों से ‘विदेशी डिग्री‘ भारतीय मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए सफलता का सबसे बड़ा पैमाना देखने को मिली है. लेकिन, हाल के ही कुख सालों में अंतरराष्ट्रीय वीजा नीतियों में आए कड़े बदलावों ने इस सुनहरे सपने पर पूर्ण विराम सा लगा दिया है. जहां, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों, जो कभी भारतीय छात्रों की पहली पसंद थे, वहां से वीजा अस्वीकृतियों (Visa Rejections) की खबरों ने छात्रों के बीच चिंता का विषय पैदा कर दिया है. 

आखिर क्या है वीजा अस्वीकृति की वजह?

जानकारी के मुताबिक, वीजा अस्वीकृति की मुख्य वजह सिर्फ और सिर्फ कागजी कमी नहीं है, बल्कि इन देशों की बदलती घरेलू नीतियां भी अब सामने निकल आ रही हैं. जहां, आवास संकट (Housing Crisis), बढ़ती महंगाई और स्थानीय रोजगार बाजार पर दबाव को देखते हुए कई देशों ने अपनी इमिग्रेशन सीमाओं को फिलहाल, पूरी तरह से सीमित कर दिया है.

इसके अलावा, वित्तीय स्थिरता (Financial Proof) के नियमों को इतना सख्त कर दिया गया है कि कई प्रतिभाशाली छात्र भी उन मानकों को पूरा करने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. 

छात्रों की मानसिक स्थिति पर पड़ रहा असर

इतना सब कुछ होने से इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर छात्रों के मानसिक और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. जहां, लाखों रुपये की कोचिंग, आवेदन शुल्क और कंसल्टेंसी फीस भरने के बाद जब वीजा रिजेक्ट होता है, तो छात्र न सिर्फ आर्थिक रूप से पिछड़ जाते हैं, बल्कि उनका कीमती समय भी पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है. यही वजह है कि अब भारतीय छात्र अपने ‘ग्लोबल ड्रीम्स‘ पर एक बार फिर से गहरा विचार करने के बारे में सोच रहे हैं. 

भारत के वैश्विक स्थानों को दी जा रही प्राथमिकता?

तो वहीं, दूसरी तरफ अब कई छात्र अब भारत के अंदर ही वैश्विक स्तर के संस्थानों (जैसे IITs, IIMs, और उभरती हुई निजी यूनिवर्सिटीज) को तेजी से प्राथमिकता भी दे रहे हैं.

इसके साथ ही, ‘हाइब्रिड लर्निंग‘ (आधा कोर्स ऑनलाइन और आधा ऑफलाइन) जैसे विकल्पों को भी भारत में लगातार अपनाया जा रहा है ताकि छात्रों को कम परेशानियों का सामना करना पड़े. फिलहाल, वीजा की इस अनिश्चितता ने छात्रों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सिर्फ एक विदेशी टैग के लिए इतना बड़ा जोखिम उठाना समझदारी है या फिर नहीं?

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST