<
Categories: मनोरंजन

आर्यन खान ने बचपन में शनाया कपूर और सुहाना खान को दे दिया था सीढ़ियों से धक्का, एक्ट्रेस ने शेयर किया मजेदार किस्सा!

हाल ही में, शनाया कपूर यूट्यूब पर नयनदीप रक्षित के शो 'रिवाइंड विद नयनदीप रक्षित' में अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों खासतौर से आर्यन खान और सुहाना खान के बारे में भी दिल खोलकर बातचीत की.

शाहरुख खान के बच्चों आर्यन खान और सुहाना खान के उनके दोस्तों के साथ बचपन के शरारती किस्से अक्सर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में, शनाया कपूर यूट्यूब पर नयनदीप रक्षित के शो ‘रिवाइंड विद नयनदीप रक्षित’ में अतिथि के रूप में शामिल हुईं थीं. इसी बातचीत के दौरान उन्होंने अपने दोस्तों खासतौर से आर्यन खान और सुहाना खान के बारे में भी दिल खोलकर बातचीत की.
शनाया ने बचपन का एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया कि कैसे आर्यन खान ने अपनी बहन सुहाना और दोस्त शनाया कपूर को सीढ़ियों से धक्का दे दिया था. 

बेहद शरारती थे आर्यन खान

आर्यन, सुहाना और शनाया लंबे समय से दोस्त हैं. सुहाना और आर्यन; शाहरुख खान के बच्चे हैं, जबकि शनाया संजय कपूर की बेटी हैं. तीनों ने एक साथ पैरेंटिंग पर पॉडकास्ट भी किया था. शनाया ने बताया कि आर्यन ने उन्हें और सुहाना को सिर्फ इसलिए सीढ़ियों से नीचे धक्का दे दिया था, क्योंकि उसे लगा था कि उसने एक रोलर कोस्टर डिजाइन किया है.

शनाया ने याद करते हुए बताया, “सीढ़ियों वाली यह कहानी बहुत ही अजीब थी. हमें सचमुच सीढ़ियों से धक्का दे दिया गया था. यह आर्यन द्वारा डिज़ाइन किया गया एक रोलर कोस्टर राइड होने वाला था. वह हमेशा हम लड़कियों को परेशान करता रहता था. मैं और सुहाना हमेशा उसकी हर बात सुनती थीं. उसने हमसे कहा था कि यह तुम्हारी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन रोलर कोस्टर होगा.”

शनाया ने आगे बताया कि आर्यन ने कहा “बस हेलमेट पहन लो, मैं तुम्हें कंबल में लपेट दूंगा, सीढ़ियों से एक धक्का दूंगा, और ऐसा लगेगा जैसे तुम किसी जादुई कालीन पर उड़ रही हो. हमने सोचा था कि ये हमारी ज़िंदगी की सबसे बेहतरीन सवारी होगी, हमें किसी थीम पार्क में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. लेकिन, ये अच्छा नहीं रहा, बहुत दर्दनाक था. शुक्र है कि हमें ज़्यादा चोट नहीं आई.” 

हाल ही में रिलीज हुई है शनाया की फिल्म ‘तू या मैं’

बेजॉय नाम्बियार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हुई है. इसमें शनाया कपूर के साथ आदर्श गौरव भी  हैं. ‘तू या मैं’ का निर्माण आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने किया है. इस थ्रिलर फिल्म में शनाया ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी उर्फ ​​मिस वैनिटी और आदर्श ने मारुति उर्फ ​​आला फ्लोपारा का किरदार निभाया है. ‘तू या मैं’ की कहानी दो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका रोमांटिक वैकेशन तब जानलेवा मोड़ ले लेता है जब वे खुद को एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पूल में फंसा हुआ पाते हैं. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST