<
Categories: Career

Free Coaching: सरकारी नौकरी का सपना होगा साकार, जब पढ़ाई और ट्रेनिंग दोनों होंगी मुफ्त, जानिए कैसे उठाएं लाभ

Free Coaching for Govt Job: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. पंजाब सरकार ‘मिशन प्रगति’ के तहत मुफ्त कोचिंग दे रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर, खासकर ग्रामीण प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके.

Free Coaching for Sarkari Naukri Preparation: सरकारी नौकरी (Govt Jobs) की तैयारी करने के लिए अब कोचिंग को पैसे देने की चिंता खत्म हो गई, क्योंकि पंजाब सरकार ‘मिशन प्रगति’ के तहत फ्री कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही है. इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कहा कि राज्य सरकार युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ठोस और जमीनी प्रयास कर रही है. ‘मिशन प्रगति’ के तहत सरकार का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग का लाभ नहीं उठा पाते. जिला लाइब्रेरी में छात्रों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल खासतौर पर ग्रामीण पृष्ठभूमि के मेधावी युवाओं के लिए शुरू की गई है.

मुफ्त कोचिंग और फिजिकल ट्रेनिंग की सुविधा

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला लाइब्रेरी में सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (SSB), पंजाब पुलिस और आर्म्ड फोर्सेज से जुड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की शुरुआत हो चुकी है. पहले बैच में 40 छात्रों को चयनित किया गया है. कक्षा आधारित पढ़ाई के साथ-साथ फिजिकल ट्रेनिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उम्मीदवार हर स्तर पर पूरी तरह तैयार हो सकें.

अनुभवी ट्रेनर्स और मजबूत मार्गदर्शन

इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि फिजिकल ट्रेनिंग पंजाब पुलिस के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दी जा रही है. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि शारीरिक फिटनेस भी इन परीक्षाओं में सफलता की कुंजी है. इसी सोच के साथ उम्मीदवारों को संतुलित और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

लाइब्रेरी सदस्यता और मुफ्त अध्ययन सामग्री

छात्रों को जिला लाइब्रेरी का सदस्य बनाकर उन्हें किताबों और अन्य अध्ययन सामग्री तक मुफ्त पहुंच दी जा रही है. सरकार मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर रही है, जिससे कार्यक्रम का खर्च न्यूनतम रखा जा सके और अधिक से अधिक युवाओं को इसका लाभ मिल सके.

“युवा ही युवा की मदद करें” मॉडल

मिशन प्रगति का मेंटरिंग मॉडल भी बेहद अनोखा है. मुख्यमंत्री के अनुसार, यह पहल “युवा ही युवा की मदद करें” के सिद्धांत पर आधारित है. यहां मेंटर वही युवा हैं, जो खुद प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रक्रिया से गुजर चुके हैं और अपने अनुभव से नए उम्मीदवारों का मार्गदर्शन कर रहे हैं.

समान अवसर और समावेशी विकास का संकल्प

मुख्यमंत्री मान ने जोर देकर कहा कि यह कार्यक्रम “कोई पीछे न छूटे” की भावना से प्रेरित है. इसका उद्देश्य युवाओं को समान अवसर देना और सरकारी सेवाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाना है. उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार के शिक्षा सुधार युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनाने और उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने पर केंद्रित हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

कौन हैं दिलीप घोष? बंगाल चुनाव से पहले संपत्ति में आया बंपर उछाल, 6 साल में बने लखपति से करोड़पति

Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…

Last Updated: April 7, 2026 00:19:23 IST

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…

Last Updated: April 6, 2026 23:27:10 IST

चलती ट्रेन में झूमे बाराती, शादी के लिए बुक हुआ पूरा कोच; जश्न का ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा होगा

Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…

Last Updated: April 6, 2026 23:23:05 IST

Rupee vs Dollar: डॉलर की मार और तेल का वार: क्या भारत है तैयार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…

Last Updated: April 6, 2026 23:01:13 IST

कूड़ा फेंकने आई महिला धो बैठी गहनों से हाथ, कटिहार में दिनदहाड़े शातिर ठगी का खेल, ठगों ने ऐसे लगाया चूना

Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…

Last Updated: April 6, 2026 22:52:07 IST

6 साल बाद इंसाफ, रेयरेस्ट ऑफ रेयर मानते हुए मद्रास हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत

Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…

Last Updated: April 6, 2026 22:24:56 IST