<
Categories: मनोरंजन

Who is Kanwal Aftab: कौन हैं कंवल आफताब? MMS विवाद में फंसी पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर, जानें अब कहां हैं?

Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा गया है. आखिर क्या है इस कथित MMS का पूरा सच और अब कहां हैं कंवल? जानें पूरी हकीकत यहां.

Who is Kanwal Aftab: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक के बाद एक कई बड़े नाम विवादों में घिर रहे हैं. ताजा मामला पाकिस्तान की मशहूर टिकटॉक स्टार कंवल आफताब का है. साल 2024 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिखने वाली महिला कंवल आफताब हैं. हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई को लेकर अब भी बड़े सवाल बने हुए हैं.

कौन हैं कंवल आफ़ताब?

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो आपने कंवल आफताब का नाम जरूर सुना होगा. लाहौर की रहने वाली कंवल पाकिस्तान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कंटेंट क्रिएटर्स में से एक हैं. वे अपने पति ज़ुल्करनैन सिकंदर और अपनी प्यारी सी बेटी आइज़ल के साथ अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल शेयर करती हैं. सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 4 मिलियन (40 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वे ज्यादातर फैशन, लाइफस्टाइल और अपने परिवार के साथ हंसी-मजाक वाले वीडियो बनाती हैं. उनकी छवि एक फैमिली पर्सन की रही है, यही वजह है कि इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है.

क्या है इस वीडियो का सच

इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि यह कंवल का कोई निजी (MMS) वीडियो है. लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि वीडियो की सच्चाई की कोई पुष्टि नहीं हुई है. अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि वीडियो में दिखने वाली महिला वाकई कंवल ही हैं. खुद कंवल ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

आखिर क्यों वायरल हो रहे हैं ऐसे वीडियो?

कंवल आफताब अकेली ऐसी इन्फ्लुएंसर नहीं हैं जिन्हें इस मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है. उनसे पहले मथिरा खान, इम्शा रहमान और मिनाहिल मलिक जैसी मशहूर हस्तियां भी इसी तरह के आरोपों और डीपफेक या लीक वीडियो के विवादों में फंसी हैं. हाल ही में टिकटॉक स्टार इम्शा रहमान को इतनी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी कि उन्हें अपना सोशल मीडिया अकाउंट तक बंद करना पड़ा. लोगों ने उन पर खुद ही वीडियो वायरल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा. मथिरा ने साफ कहा था कि कुछ लोग जानबूझकर उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.

हमें क्या समझने की जरूरत है?

डिजिटल राइट्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी की भी निजी वीडियो चाहे वह असली हो या बनावटी, बिना सोचे-समझे शेयर करना न सिर्फ गलत है बल्कि यह उत्पीड़न की श्रेणी में आता है. किसी की छवि खराब करने के लिए तकनीक का गलत इस्तेमाल करना आज के समय की एक कड़वी सच्चाई बन गई है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Ratlam Crime News: पत्नी के सामने खुला राज, फिर हुआ कुछ ऐसा…पहले युवती और अब युवक की हालत गंभीर

Jawara Hotel Incident: जावरा होटल कांड में मामला गंभीर हो गया है. पहले युवती ने…

Last Updated: October 6, 2026 08:02:59 IST

Petrol-Diesel Price Today: 6 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! कहीं बढ़े दाम तो कहीं राहत, देखें पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price Today 6 Oct 2026: 6 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल के दामों में ज्यादातर…

Last Updated: October 6, 2026 07:34:15 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: सोमवार को भी नहीं थमा Drishyam 3 का तूफान! Ajay Devgn की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गर्दा

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: 'दृश्यम: द कंक्लूजन'' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार…

Last Updated: October 6, 2026 07:01:13 IST

Weather Update Today 6 Oct 2026: मौसम ने फिर बदली करवट! दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today 6 October 2026: दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में आज मौसम करवट लेगा.…

Last Updated: October 6, 2026 06:28:47 IST

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST