Google के साथ जुड़कर अगर काम करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आप भी यहां आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले दिए गए तमाम खास बातों को ध्यान से पढ़ें.
Google Fellowship: इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए गूगल ने पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप समर 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिया है. यह प्रतिष्ठित फेलोशिप छात्रों को Washington, DC में सार्वजनिक हित से जुड़े संगठनों के साथ काम करने का मौका देती है, जहां वे टेक्नोलॉजी और इंटरनेट पॉलिसी से जुड़े अहम मुद्दों पर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं. यह एक पेड समर प्रोग्राम है, जो नीति निर्माण, डिजिटल अधिकार, और इंटरनेट गवर्नेंस जैसे विषयों को समझने का शानदार अवसर प्रदान करता है.
इस फेलोशिप के जरिए छात्र विशेषज्ञों के साथ काम करते हुए अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 9 अप्रैल 2026, दोपहर 12 बजे (ET) है, इसलिए समय रहते आवेदन करना जरूरी है.
गूगल पब्लिक पॉलिसी फेलोशिप एक ऐसा कार्यक्रम है, जो छात्रों को इंटरनेट, टेक्नोलॉजी और पब्लिक पॉलिसी से जुड़े विषयों पर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है. चयनित फेलो को किसी होस्ट संगठन के साथ काम करने का अवसर मिलेगा, जहां उन्हें एक लीड मेंटर भी दिया जाएगा.
फेलोशिप के दौरान छात्र विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, जैसे:
पॉलिसी से जुड़े मुद्दों पर रिसर्च और विश्लेषण
रिपोर्ट और व्हाइट पेपर तैयार करना
सरकारी और इंडस्ट्री से जुड़ी मीटिंग्स और कॉन्फ्रेंस में भाग लेना
टेक्नोलॉजी पॉलिसी से जुड़े एडवोकेसी कार्यों में योगदान देना
इस अनुभव से छात्रों को सार्वजनिक नीति के क्षेत्र में गहरी समझ विकसित करने का मौका मिलेगा.
इस फेलोशिप के लिए किसी भी विषय के छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनमें इंटरनेट और टेक्नोलॉजी पॉलिसी के प्रति स्पष्ट रुचि हो.
पात्रता के लिए कुछ मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं:
उम्मीदवार का 30 अगस्त 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में नामांकित होना या प्रवेश मिलना आवश्यक है.
छात्र अंडरग्रेजुएट, मास्टर्स या PhD प्रोग्राम में पढ़ रहे हो सकते हैं.
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
जो लोग पहले Google Policy Fellow रह चुके हैं, वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते.
इस फेलोशिप में छात्रों को अच्छा स्टाइपेंड (वजीफा) भी दिया जाएगा.
फुल-टाइम (40 घंटे प्रति सप्ताह): $12,000 (लगभग 10 लाख)
पार्ट-टाइम (20 घंटे प्रति सप्ताह): $6,000 (लगभग 5 लाख)
यह भुगतान होस्ट संगठन द्वारा किया जाएगा और यह उनके मूल्यांकन तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूरा होने पर निर्भर करेगा.
अंतरराष्ट्रीय छात्र भी इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उन्हें उस देश में काम करने की वैध अनुमति (Work Authorization) होनी चाहिए जहां वे फेलोशिप करेंगे. Google ने स्पष्ट किया है कि वह वीज़ा या अन्य दस्तावेज़ों के लिए कोई सहायता प्रदान नहीं करेगा, इसलिए उम्मीदवारों को पहले से अपनी योग्यता की जांच करनी होगी.
समर 2026 फेलोशिप जून 2026 से अगस्त 2026 तक चलेगी. गूगल का सुझाव है कि फेलो Washington DC में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहें, हालांकि कुछ होस्ट संगठन रिमोट विकल्प भी दे सकते हैं. उम्मीदवार अधिकतम दो होस्ट संगठनों के लिए आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों से सीधे होस्ट संगठन संपर्क करेंगे. जो छात्र टेक्नोलॉजी और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह फेलोशिप अनुभव, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ का बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है.
Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों…
South Africa VS Australia: बार्टमैन के बाहर होने के बाद डुआने जेनसेन को ऑस्ट्रेलिया के…
Manipur: न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि संदिग्ध मिलिटेंट…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में सबसे ज्यादा अगर कोई चर्चा बटोर…
IND VS Afg:अभिषेक शर्मा शतक से चूक गए. वे 32 गेंदों में 82 रन बनाकर…
Womens Asia Cup 2026: भारत ने श्रीलंका को हरा कर खिताब को अपने नाम कर…