रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए 21,195 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है, जिसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी गयी है. इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 2 मार्च थी. वहीं आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि 4 मार्च से बढ़ाकर 11 मार्च 2026 कर दिया गया है.
यह भर्ती रेलवे के लेवल-1 पदों जैसे ट्रैक मेंटेनर, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट आदि के लिए है, जो 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है. इस आर्टिकल में इस आवेदन से संबंधित सभी पहलुओं जैसे आयु पात्रता, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया के बारे में सब कुछ बताया गया है.
भर्ती का विवरण
आरआरबी ग्रुप डी 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन CEN 09/2025 के तहत जारी हुआ, जिसमें कुल 21,195 से 21,997 पदों की अधिसूचना दी गई थी. आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर मूल रूप से 20 फरवरी तक थे, लेकिन आरआरबी ने इसे बढ़ाकर 2 मार्च या 9 मार्च तक कर दिया. उम्मीदवार rrbapply.gov.in वेबसाइट से डायरेक्ट लिंक या सरकारी रिजल्ट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, पॉइंट्समैन, असिस्टेंट(ऑपरेशंस), असिस्टेंट लोको शेड जैसे पद शामिल हैं.
यह भर्ती पूरे भारत में रेलवे जोन के अंतर्गत होगी, और चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 पे मैट्रिक्स (पे बैंड 5200-20200, ग्रेड पे 1800) पर नियुक्ति मिलेगी.
पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं/मैट्रिक या समकक्ष उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. आईटीआई धारक भी इसमें आवेदन के लिए पात्र हैं. आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष (1 जनवरी 2026) है, जिसमें आरक्षित वर्गों को विशेष छूट है. अनारक्षित वर्ग के लिए जन्म तिथि 2 जनवरी 1993 से पहले की नहीं होनी चाहिए. आवेदन शुल्क सामान्य/OBC वर्ग के लिए 500 रुपये है, जिसमें से 400 रुपये वापस आ जायेंगे जब उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं एससी/एसटी/महिला/ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है, जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने पर वापस हो जायेंगे.
चयन प्रक्रिया
चयन तीन चरणों में होगा: प्रथम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), जिसमें गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता के 100 प्रश्न (90 मिनट). CBT उत्तीर्ण करने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PETहोगी. अंत में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होगी. परीक्षा के परिणाम क्षेत्रीय वेबसाइट पर अपलोड होंगे, जिन्हें उम्मीदवार को अपने रोल नंबर से चेक करना होगा.