<
Categories: Career

SBI Clerk Mains Result 2026: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, सफल कैंडीडेट्स अगले चरण ‘LPT’ की करें तैयारी

एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम जारी हो चुका है. सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर्स आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध हैं. उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं.

एसबीआई क्लर्क मेंस रिजल्ट: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम 27 फरवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी कर दिया गया है. जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) पदों के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा (21 नवंबर 2025 को हुई) में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर्स पीडीएफ में उपलब्ध हैं. उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं. 
जो उम्मीदवार इस परीक्षा के इस चरण में सफल हो गए हैं, उन्हें अगले चरण यानी लोकल लैंग्वेज प्रॉफिशिएंसी टेस्ट (LPT) के लिए अपनी तैयारी शुरु कर देनी चाहिए.

परिणाम कैसे चेक करें

मुख्य परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर्स सूचीबद्ध हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए इन सरल स्टेप्स को फॉलो करें:

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • ‘कैरियर्स’ सेक्शन में SBI क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025-26 लिंक पर क्लिक करें
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और Ctrl+F से अपना रोल नंबर सर्च करें
  • व्यक्तिगत स्कोरकार्ड अलग से जारी होगा, जिसमें सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल स्कोर और कट-ऑफ दिखेगी

अगला चरण: LPT क्या है?

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को LPT के लिए बुलाया जाएगा, जो अंतिम चयन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. यह क्वालीफाइंग टेस्ट है, जिसमें उम्मीदवार को आवेदित राज्य/क्षेत्र की स्थानीय भाषा (जैसे हिंदी, तमिल, बंगाली आदि) पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता सिद्ध करनी होती है. 10वीं/12वीं में स्थानीय भाषा न पढ़ने वालों को ये टेस्ट देना अनिवार्य है. इस टेस्ट में रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, बेसिक राइटिंग या शॉर्ट कन्वर्सेशन शामिल हो सकता है. LPT को हल्के में न लें. इस चरण को क्लियर न करने पर मेन्स में अच्छे मार्क्स होने पर भी चयन संभव नहीं है. 
SBI क्लर्क भर्ती में प्रीलिम्स, मेन्स और LPT तीन चरण हैं. कोई इंटरव्यू नहीं है. अंतिम मेरिट लिस्ट मेन्स मार्क्स, LPT क्वालीफिकेशन और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगी. राज्यवार और श्रेणीवार कट-ऑफ अलग जारी होगी. इस बार करीब 6589 पदों के लिए लाखों उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा कर रहे थे. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST