Live
Search
Home > Career > SBI में नौकरी करने का अच्छा मौका, 116 पदों पर निकली भर्ती, 15 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

SBI में नौकरी करने का अच्छा मौका, 116 पदों पर निकली भर्ती, 15 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिन्हें क्रैक करके आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इन पदों और इनकी योग्यता के बारे में सबकुछ.

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-25 18:58:01

Mobile Ads 1x1

sbi specialist officer recruitment 2026: भारत के सबसे बड़ा सरकारी बैंक माने जाने वाले State Bank of India (SBI) में भर्ती निकलने का लोग बेसब्री से इंचजार करते हैं. अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है. SBI ने हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें अलग-अलग पदों के लिए आवेदन किए जाने हैं. बैंकिंग परीक्षा की तैयारी करने वाले जो युवा लंबे समय से अधिकारी या ऑफिसर बनने का सपना देख रहे थे उनके लिए अब एसबीआई में एक सुनहरा मौका हो सकता है.

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, जिन्हें क्रैक करके आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इन पदों और इनकी योग्यता के बारे में सबकुछ. 

116 पदों पर भर्ती 

SBI में कुल 116 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों को अलग-अलग कैटेगिरी में बांटा गया है. जिसमें से 12 पद असिस्टेंट वाइस प्रसिडेंट के लिए, 43 पदों पर डिप्टी मैनेजर (IS ऑडिट) की भर्ती और 61 पदों पर डिप्टी मैनेजर (सीए) के लिए नियुक्ति की जानी है. इन पदों पर आवेदन शुरु हो चुका है. अभी इन पदों को 3 हिस्सों में बांटा गया है. जानकारी के मुताबिक एसबीआई एसओ को 50 लाख रुपये सालाना तक की सैलरी मिलेगी. 

आवेदन कैसे करें?

अगर आप एक योग्य उम्मीदवार हैं तो ऐसे में बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या SBI Careers पोर्टल पर जाकर ‘Current Openings’ सेक्शन पर जाएं और SCO भर्ती लिंक पर क्लिक करें. अब आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना है. इसके बाद आपको अपना रेज्युम, आईडी प्रूफ और एजुकेश्नल सर्टिफिकेट अपलोड करने हैं. अब एक फिक्स फीस भरकर आवेदन को पूरा करें. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2026 है. 

क्या होनी चाहिए योग्यता 

मिली जानकारी के मुताबिक अगर आप फाइनेंस/क्रेडिट पद के लिए सीए,के लिए आवेदन कर रहे हैं तो ऐसे में MBA की डिग्री होना आवश्यक है. वहीं, तकनीकी पदों के लिए आपको बी.ई./बी.टेक या कंप्यूटर साइंस में पीजी की डिग्री होना आवश्यक माना जा रहा है.

MORE NEWS

Home > Career > SBI में नौकरी करने का अच्छा मौका, 116 पदों पर निकली भर्ती, 15 मार्च तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Written By: Kunal Mishra
Last Updated: 2026-02-25 18:58:01

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS