Live
Search
Home > Career > Padma Awards 2026: UGC के पूर्व चेयरमैन से लेकर IIT के डायरेक्टर को मिला पद्म पुरस्कार, देखें यहां पूरी लिस्ट

Padma Awards 2026: UGC के पूर्व चेयरमैन से लेकर IIT के डायरेक्टर को मिला पद्म पुरस्कार, देखें यहां पूरी लिस्ट

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार 2026 ने भारत के शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को बताया है. उनके योगदान ने शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और समाज को प्रेरित किया.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: January 26, 2026 12:05:38 IST

Mobile Ads 1x1

Padma Awards 2026 for Education & Literature: पद्म पुरस्कार 2026 ने एक बार फिर भारत के अकादमिक और वैज्ञानिक जगत की उपलब्धियों को उजागर किया है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित यह सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तियों को दिया गया, जिनके प्रयासों ने देश की शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है. इस साल की सूची में शामिल नाम न केवल प्रतिष्ठित हैं, बल्कि उनके कार्य समाज और विज्ञान के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी बने हैं.

शिक्षा और साहित्य में अद्वितीय योगदान

इस साल के पद्म पुरस्कार में शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में कई प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और लेखकों को सम्मानित किया गया. केरल के पी नारायणन को उनकी असाधारण सेवा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. वहीं, पश्चिम बंगाल के अशोक कुमार हलधर और ओडिशा के चरण हेम्ब्रम को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, रूस की ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा जैसे अंतरराष्ट्रीय विद्वानों को भी शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार मिला.

पूर्व यूजीसी प्रमुख मामिडाला जगदीश कुमार, IIT मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी समेत अन्य शिक्षाविदों ने भी इस सम्मान को प्राप्त किया. ये पुरस्कार बौद्धिक नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को सरकार की मान्यता के रूप में सामने लाते हैं.

पद्म पुरस्कार 2026: साहित्य और शिक्षा

नाम पुरस्कार राज्य / देश
पी नारायणन पद्म विभूषण केरल
अशोक कुमार हलधर पद्मश्री पश्चिम बंगाल
चरण हेम्ब्रम पद्मश्री ओडिशा
गंभीर सिंह योनज़ोन पद्मश्री पश्चिम बंगाल
कैलाश चंद्र पंत पद्मश्री मध्य प्रदेश
ल्यूडमिला विक्टोरोवना खोखलोवा पद्मश्री रूस
महेंद्र कुमार मिश्रा पद्मश्री ओडिशा
महेंद्र नाथ रॉय पद्मश्री पश्चिम बंगाल
ममीडाला जगदेश कुमार पद्मश्री दिल्ली
मंगला कपूर पद्मश्री उत्तर प्रदेश
नरेश चंद्र देव वर्मा पद्मश्री त्रिपुरा
प्रभाकर बसवप्रभु कोरे पद्मश्री कर्नाटक
रबीलाल टुडू पद्मश्री पश्चिम बंगाल
रतिलाल बोरिसागर पद्मश्री गुजरात
प्रोफेसर शफी शौक़ पद्मश्री जम्मू-कश्मीर
शशि शेखर वेम्पति पद्मश्री कर्नाटक
शिवशंकरी पद्मश्री तमिलनाडु
वेम्पति कुटुम्बा शास्त्री पद्मश्री आंध्र प्रदेश

विज्ञान और इंजीनियरिंग में नवाचार की पहचान

विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इस साल कई वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को पद्मश्री से नवाजा गया. इसमें केरल के ए. ई. मुथुनायगम, तेलंगाना के चंद्रमौली गद्दामनुगु और कुमारसामी थंगराज, तमिलनाडु के के. रामासामी, और बिहार के गोपाल जी त्रिवेदी जैसे विशेषज्ञ शामिल हैं. इनका योगदान तकनीकी नवाचार और अनुसंधान में भारत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाला रहा है.

IIT मद्रास के निदेशक वी. कामाकोटी ने कहा कि पद्म श्री पुरस्कार मेरे लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह ‘विकसित भारत@2047’ के लिए प्रेरणा है. यह पुरस्कार उन सभी सहयोगियों और साथियों को समर्पित है जिन्होंने इस यात्रा में साथ दिया.

पद्म पुरस्कार 2026: विज्ञान और इंजीनियरिंग

नाम पुरस्कार राज्य / देश
ए. ई. मुथुनायगम पद्मश्री केरल
अशोक कुमार सिंह पद्मश्री उत्तर प्रदेश
चंद्रमौली गद्दामनुगु पद्मश्री तेलंगाना
गोपाल जी त्रिवेदी पद्मश्री बिहार
जुजेर वासी पद्मश्री महाराष्ट्र
के. रामासामी पद्मश्री तमिलनाडु
कृष्णमूर्ति बालासुब्रमण्यम पद्मश्री तेलंगाना
कुमारसामी थंगराज पद्मश्री तेलंगाना
प्रेम लाल गौतम पद्मश्री हिमाचल प्रदेश
शुभा वेंकटेश अयंगर पद्मश्री कर्नाटक
वीझिनाथन कामकोटि पद्मश्री तमिलनाडु

पद्म पुरस्कार: सेवा और सम्मान का प्रतीक

पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों पद्म विभूषण असाधारण सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्मश्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए में दिया जाता है. यह पुरस्कार शिक्षा, विज्ञान, साहित्य, कला और सार्वजनिक सेवा सहित विविध क्षेत्रों में भारत के योगदान को उजागर करता है.

पद्म पुरस्कार 2026 की यह सूची न केवल हमारे देश के शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को मान्यता देती है, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बनती है कि ज्ञान और समर्पण से समाज और राष्ट्र के लिए अद्वितीय योगदान दिया जा सकता है.

MORE NEWS

Home > Career > Padma Awards 2026: UGC के पूर्व चेयरमैन से लेकर IIT के डायरेक्टर को मिला पद्म पुरस्कार, देखें यहां पूरी लिस्ट

Written By: Munna Kumar
Last Updated: January 26, 2026 12:05:38 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS