Live
Search
Home > Career > UPSC IAS Story: JNU, JMI से डिग्री, UPPSC से बनें DSP, SDM, 25 की उम्र में IAS बनकर संभाल रहे हैं ये पद

UPSC IAS Story: JNU, JMI से डिग्री, UPPSC से बनें DSP, SDM, 25 की उम्र में IAS बनकर संभाल रहे हैं ये पद

UPSC IAS Story: सही मेहनत और मजबूत इरादों से सपने सच होते हैं. 25 साल की उम्र में बिहार के एक लड़के ने UPSC पास कर IAS बने, जबकि इससे पहले UPPCS को दो बार पास कर चुके हैं.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 5, 2026 14:17:03 IST

Mobile Ads 1x1

UPSC IAS Story: सही दिशा, मजबूत इरादा और निरंतर मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. ऐसी ही कहानी बिहार के हेमंत मिश्रा (IAS Hemant Mishra) की है, जिन्होंने महज़ 25 साल की उम्र में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर IAS अधिकारी बनकर एक मिसाल कायम की है. खास बात यह है कि IAS उनकी पहली नहीं, बल्कि तीसरी सरकारी सेवा है. इससे पहले वे UPPCS और पुलिस सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी पास कर चुके थे. 

UPSC 2024 में 13वीं रैंक हासिल कर हेमंत ने न सिर्फ अपने गृह जिले बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया. IAS बनने से पहले हेमंत मिश्रा वर्ष 2022 में UPPSC के जरिए DSP की नौकरी हासिल की. इसके बाद UPPSC 2023 की परीक्षा को पास करके SDM बने. हेमंत ने कक्षा 12वीं की पढ़ाई DAV स्कूल, पटना से की. बाद में जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से ग्रेजुएशन और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त किए.

IAS ट्रेनिंग और उत्तर प्रदेश कैडर

IAS चयन के बाद हेमंत मिश्रा ने मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में अपनी ट्रेनिंग पूरी की. ट्रेनिंग के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया. अब वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सेवाएं दे रहे हैं. उनकी रैंक यह भी दर्शाती है कि यूपी उनकी प्राथमिक कैडर पसंद थी.

भाई IITian, तो पिता ऑफिसर

IAS हेमंत मिश्रा बिहार के बक्सर जिले के राजपुर ब्लॉक के कुसुरपा गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता ओम प्रकाश मिश्रा, बिहार के कैमूर जिले में सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पद पर कार्यरत हैं. उनकी मां एक शिक्षिका हैं, जबकि छोटे भाई IIT ग्रेजुएट हैं और अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं. इस शैक्षणिक और प्रशासनिक माहौल ने हेमंत के सपनों को मजबूत आधार दिया.

मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की कहानी

हेमंत मिश्रा की सफलता रातों-रात नहीं मिली. यह वर्षों की लगातार मेहनत, अनुशासित अध्ययन और अटूट संकल्प का परिणाम है. इतनी कम उम्र में प्रशासनिक सेवाओं में ऊंचा मुकाम हासिल करना उनकी शिक्षा और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उनकी कहानी आज हजारों UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बन चुकी है. उनकी यात्रा हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो सिविल सेवा का सपना देखते हैं.

संभाल रहे हैं ये पद

यूपी कैडर के IAS अधिकारी हेमंत ने जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली से ही पीएचडी की डिग्री हासिल की हैं. लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वह अभी लखनऊ में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट/डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं.

MORE NEWS

Home > Career > UPSC IAS Story: JNU, JMI से डिग्री, UPPSC से बनें DSP, SDM, 25 की उम्र में IAS बनकर संभाल रहे हैं ये पद

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 5, 2026 14:17:03 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS