<
Categories: Career

UPSC IAS Story: MBBS के साथ यूपीएससी की तैयारी, पहले ही प्रयास में AIR 69, ऐसी है इनकी प्रेरक कहानी

IAS UPSC MBBS Story: हॉस्पिटल ड्यूटी के बीच डॉ. अक्षिता गुप्ता ने MBBS के दौरान ही UPSC की तैयारी की और पहले प्रयास में AIR 69 पाई. साथ ही क्लिनिकल प्रैक्टिस से आगे बढ़कर बदलाव का सपना सच किया.

UPSC IAS MBBS Success Story: हॉस्पिटल की लंबी और थकाऊ ड्यूटी के साथ देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC की तैयारी करना किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन डॉ. अक्षिता गुप्ता (Dr. Akshita Gupta) ने यह असंभव सा लगने वाला लक्ष्य हासिल कर दिखाया. MBBS की पढ़ाई के दौरान वार्ड की जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल कर ली.

हरियाणा के पंचकूला से ताल्लुक रखने वाली अक्षिता गुप्ता चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से MBBS कर रही थीं, जब उन्होंने सिविल सर्विसेज की ओर कदम बढ़ाया. मेडिकल कॉलेज के तीसरे वर्ष में उन्हें महसूस हुआ कि वे केवल क्लिनिकल प्रैक्टिस तक सीमित नहीं रहना चाहतीं, बल्कि व्यापक स्तर पर नीतिगत बदलाव का हिस्सा बनना चाहती हैं. यही सोच उनके UPSC सफर की शुरुआत बनी.

सेल्फ-स्टडी और स्मार्ट रिवीजन बनी सफलता की कुंजी

हॉस्पिटल की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अक्षिता ने कोचिंग के बजाय सेल्फ-स्टडी का रास्ता चुना. उनका फोकस स्पष्ट था कि कम समय में अधिक प्रभावी तैयारी. उन्होंने अपने ऑप्शनल विषय में 500 में से 299 अंक प्राप्त किए. उनकी तैयारी का तरीका बेहद व्यवस्थित था. हर किताब को उन्होंने तीन चरणों में पढ़ा. पहले महत्वपूर्ण बिंदुओं को अंडरलाइन करना, फिर जरूरी तथ्यों को हाइलाइट करना और अंत में केवल हाइलाइट किए हिस्सों का रिवीजन करना. इस तकनीक ने उन्हें तेज और बार-बार रिवीजन करने में मदद की. जो सामग्री पहले घंटों लेती थी, वह बाद में 15–20 मिनट में दोहराई जा सकती थी.

ऐसे की टाइम मैनेजमेंट

मरीजों की देखभाल, इमरजेंसी ड्यूटी और पढ़ाई इन सबको संतुलित करना आसान नहीं था. लेकिन अक्षिता की अनुशासन और समय प्रबंधन की क्षमता ने उन्हें आगे बढ़ाया. शारीरिक थकान के बावजूद उनका मानसिक फोकस बना रहा, जो उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत साबित हुआ. उनका पारिवारिक माहौल भी प्रेरणादायक रहा. उनके पिता स्कूल प्रिंसिपल और मां गणित की लेक्चरर हैं, जिसने बचपन से ही उन्हें अनुशासन और मेहनत की सीख दी.

IAS बनने के बाद अभी संभाल रही हैं ये पद

साल 2020 में पहले ही प्रयास में UPSC क्लियर कर उन्होंने IAS का सपना साकार किया. उन्हें पंजाब कैडर आवंटित हुआ और वर्तमान में वे पंजाब सरकार में महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी निभा रही हैं. लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार डॉ. अक्षिता गुप्ता इस समय पंजाब सरकार में डायरेक्टर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले वे फगवाड़ा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कमिश्नर रह चुकी हैं और फगवाड़ा में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं. उन्होंने शहीद भगत सिंह नगर, पंजाब में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) की जिम्मेदारी भी संभाली है. 

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar
Tags: IASMBBSUPSC

Recent Posts

लखनऊ में सफेद चादर में लिपटी मिली लाश, पिलर के पास शव देख लोगों के उड़े होश; जांच में जुटी पुलिस

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: September 23, 2026 15:26:57 IST

कैमरे में कैद हुआ संजय दत्त का Pookie अंदाज! लाल बाग़चा राजा में मान्यता के माथे पर लगाया सिंदूर, भीड़ से बचाने के लिए आये आगे, Video Viral

Sanjay Dutt Lalbaugcha Viral Video: संजय दत्त और मान्यता दत्त लालबागचा राजा के यहां दर्शन…

Last Updated: September 23, 2026 15:23:51 IST

Kasganj Crime: रात में लापता हुई युवती, सुबह ट्यूबवेल की छत पर मिली लाश; कासगंज में सनसनी

Kasganj Crime News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 23, 2026 14:57:02 IST

Karnataka Crime News: कार में रखा था 9 टुकड़ों में कटा हुआ शव, शारजाह हवाई अड्डे के कर्मचारी की हत्या, पत्नी और बेटा लापता

कर्नाटक के रहने वाले अलविन प्रकाश कुंदर की कथित तौर पर शारजाह में हत्या कर…

Last Updated: September 23, 2026 14:44:43 IST

Banks Open on Sunday: भारत में रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, सरकार का बड़ा फैसला; हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Bank Open Sunday 27 September: मंगलवार को डिप्टी चीफ़ लेबर कमिश्नर के सामने हुई सुलह…

Last Updated: September 23, 2026 15:16:35 IST