Live
Search
Home > Career > UPSC Indian Army Story: यूपीएससी सीडीएस में रैंक 2, मॉडलिंग छोड़ चुनी वर्दी, अब सेना में बनीं अधिकारी

UPSC Indian Army Story: यूपीएससी सीडीएस में रैंक 2, मॉडलिंग छोड़ चुनी वर्दी, अब सेना में बनीं अधिकारी

UPSC CDS Indian Army Story: असल सुंदरता चेहरे में नहीं, जज़्बे और त्याग में होती है. महाराष्ट्र की एक लड़की ने कारगिल के वीरों की कहानियां सुनकर चमक-दमक भरी दुनिया छोड़, देशभक्ति को अपना जीवन मार्ग चुना.

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 16, 2026 14:56:33 IST

Mobile Ads 1x1

UPSC Indian Army CDS Success Story: पुणे की कशिश मेथवानी (Kashish Methwani) ने वह कर दिखाया है, जिसकी मिसाल कम ही देखने को मिलती है. पूर्व मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 ने ग्लैमर की दुनिया से निकलकर भारतीय सेना की ऑलिव ग्रीन वर्दी को चुना और इंडियन आर्मी में ऑफिसर के तौर पर कमीशन पाने वाली पहली मिस इंडिया टाइटल होल्डर बनकर इतिहास रच दिया. हाल ही में उन्होंने यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 2024 में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की और अब OTA चेन्नई में प्रशिक्षण के बाद भारतीय सेना की अफसर बनकर अपने सपनों को साकार कर रही हैं.

पुणे में जन्मी और पली-बढ़ीं कशिश बचपन से अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में रहीं. नेशनल कैडेट कोर (NCC) से जुड़ना उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. ट्रेनिंग के दौरान उनके बेहतरीन परफॉर्मेंस ने उन्हें नई दिल्ली के रिपब्लिक डे कैंप तक पहुंचाया, जहां उन्हें ‘बेस्ट कैडेट’ का सम्मान मिला. यह सम्मान उन्हें देश के प्रधानमंत्री के हाथों मिला. एक ऐसा पल जिसे वे आज भी जीवन बदलने वाला अनुभव मानती हैं.

ग्लैमर की दुनिया में सफलता, लेकिन लक्ष्य था सेवा

कशिश ने ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2022 और बाद में मिस इंटरनेशनल इंडिया 2023 का खिताब जीतकर मॉडलिंग और पेजेंट्री की दुनिया में अपनी पहचान बनाई. हालांकि, चमक-दमक के बीच भी उनका असली सपना सेना में सेवा करना था. उन्होंने अपनी पढ़ाई को भी उतनी ही गंभीरता से लिया. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से थीसिस पूरी की और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से न्यूरोसाइंस में पीएचडी का ऑफर भी प्राप्त किया. लेकिन उन्होंने अकादमिक करियर के बजाय देश सेवा को चुना. CDS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ AIR 2 हासिल करना उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रमाण है.

हिम्मत, कमिटमेंट और असली खूबसूरती

कशिश का मानना है कि असली खूबसूरती बाहरी नहीं, बल्कि साहस और समर्पण में होती है. कारगिल युद्ध की कहानियों और सैनिकों के बलिदान से प्रेरित होकर उन्होंने सेना को करियर नहीं, बल्कि एक ‘कॉलिंग’ के रूप में चुना. स्टेज से लेकर परेड ग्राउंड तक का उनका सफर यह साबित करता है कि ग्रेस और ताकत साथ-साथ चल सकते हैं. आज कशिश मेथवानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. 

MORE NEWS

Home > Career > UPSC Indian Army Story: यूपीएससी सीडीएस में रैंक 2, मॉडलिंग छोड़ चुनी वर्दी, अब सेना में बनीं अधिकारी

Written By: Munna Kumar
Last Updated: February 16, 2026 14:56:33 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS