होम / Kondagaon Vidhan Sabha Seat: इस बार कोंडागांव किसके साथ, कमल और पंजे में कांटे की टक्कर, जानें राजनीतिक समीकरण

Kondagaon Vidhan Sabha Seat: इस बार कोंडागांव किसके साथ, कमल और पंजे में कांटे की टक्कर, जानें राजनीतिक समीकरण

Reepu kumari • LAST UPDATED : November 6, 2023, 1:55 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़),  Kondagaon Vidhan Sabha Seat: इन दिनों देश में चुनावी माहौल चल रहा है। सभी पार्टियां अपनी- अपनी जीत के दावे पेश कर रही हैं। चुनावी बयार छत्तीसगढ़ में भी बहुत तेजी से बह रही है। यहां के कोंडागांव (Kondagaon) विधानसभा सीट पर कई लोगों की नजरे हैं। सवाल बस एक ही आखिर इस बार ये सीट किसके पाले में जाएगी। इसका जवाब हमें चुनाव के नतीजे आने के बाद ही मिलेगा। यह सीट यहां के बड़े विधानसभा में से एक है। राजनीतिक दृष्टिकोण से कोंडागांव बहुत महत्वपूर्ण है। इस बार चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस की कमान संभाले दो कद्दावर नेता आमने सामने हैं। बता दें कि कांग्रेस ने मोहन मरकाम (Mohan Markam) को तो वहीं बीजेपी उनके सामने लता उसेंडी (Lata Usendi)  को मैदान में उतारा है। यहां कि राजनीतिक गणित भी बहुत दिलचस्प हैं। जानते हैं उसके बारे में।

सीट भाजपा से फिसल कांग्रेस के पास

जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। उसके बाद  साल 2003 में कोंडागांव विधानसभा के लिए पहली बार चुनाव हुआ। बता दें कि बस्तर जिले से अलग होकर कोंडागांव एक अलग जिला बना। यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इस कारण ही इस सीट को आदिवासियों के लिए आरक्षित किया गया है।  शुरुआत में यहां 2003 और 2008 के चुनाव में बीजेपी लगातार जीतती रही। लगातार मिल रही जीत के कारण ही कोंडागांव सीट को बीजेपी का गढ़ कहा जानें लगा। लेकिन 2013 में तस्वीर बदली और उस साल के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर पहली बार कांग्रेस के  उम्मीदवार विधायक बने। वहीं  2018 के चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

 राजनीतिक समीकरण

शुरुआत में भाजपा की यहां मजबूत पकड़ थी। इस सीट से दो बार जीत हासिल कर लता उसेंडी बीजेपी शासनकाल में महिला बाल विकास विभाग की मंत्री रही। भाजपा ने अपनी पैठ शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बना लिया था। लेकिन ये राजनीति हैं यहां कब क्या हो जाए ये कोई नहीं जानता है। साल 2013 के चुनाव में बीजेपी को यहां की जनता ने झटका दिया। तब कांग्रेस के  प्रत्याशी मोहन मरकाम ने भारी मतों से जीत हासिल की।

साल 2018 के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी ने जीत का परचम लहराया। लगातार दो बार जीत हासिल करने से मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन अध्यक्ष बनने के बाद 2018 से वर्तमान तक मोहन मरकाम से भी जनता खासा नाराज दिख रही है।

जानते हैं भाजपा ने किस प्रत्याशी को किस विधानसभा सीट से टिकट दिया है;

क्रम संख्या विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी
1. बस्‍तर संभाग अंतागढ़ (एसटी) विक्रम उसेंडी
2. भानुप्रतापुर (एसटी) गौतम उइके
3. कांकेर (एसटी) आशाराम नेताम
4. केशकाल (एसटी) नीलकंठ टेकाम
5. कोंडागांव (एसटी) लता उसेंडी
6. नारायणपुर (एसटी) केदार कश्यप
7. बस्तर (एसटी) मनीराम कश्यप
8. जगदलपुर (सामान्य) किरण सिंहदेव
9. चित्रकोट (एसटी) विनायक गोयल
10. दंतेवाड़ा (एसटी) चेतराम अरामी
11. बीजापुर (एसटी) महेश गागड़ा
12. कोंटा (एसटी) सोयम मुका
13. दुर्ग संभाग  संजारी बालोद (सामान्य) राकेश यादव
14. डौंडीलोहारा (एसटी) देवलाल हलवा ठाकुर
15. गुंडरदेही (सामान्य) वीरेंद्र कुमार साहू
16. पाटन (सामान्य) विजय बघेल
17. दुर्ग ग्रामीण (सामान्य) ललित चंद्राकर
18. दुर्ग शहर (सामान्य) गजेंद्र यादव
19. भिलाई नगर (सामान्य) प्रेम प्रकाश पांडेय
20. वैशाली नगर (सामान्य) रिकेश सेन
21. अहिवारा (एससी) डोमनलाल कोरसेवाड़ा
22. साजा (सामान्य) ईश्वर साहू
23. बेमेतरा (सामान्य) घोषित नहीं
24. नवागढ़ (एससी) दयालदास बघेल
25. पंडरिया (सामान्य) भावना बोहरा
26. कवर्धा (सामान्य) विजय शर्मा
27. खैरागढ़ (सामान्य) विक्रांत सिंह
28. डोंगरगढ़ (एससी) विनोद खाडेकर
29. राजनांदगांव (सामान्य डा. रमन सिंह
30. डोंगरगांव (सामान्य) भरत लाल वर्मा
31. खुज्जी (सामान्य) गीता घासी साहू
32. मोहला-मानपुर (एसटी) संजीव साहा
33.सरगुजा संभाग भरतपुर-सोनहत (एसटी) रेणुका सिंह
34. मनेंद्रगढ़ (सामान्य) श्याम बिहारी जायसवाल
35. बैकुंठपुर (सामान्य) भैयालाल राजवाड़े
36. प्रेमनगर (सामान्य) भूलन सिंह मरावी
37. भटगांव (सामान्य) लक्ष्मी राजवाड़े
38. प्रतापपुर (एसटी) शंकुलता सिंह पोर्थे
39 रामानुजगंज (एसटी) रामविचार नेताम
40 सामरी (एसटी) उधेश्वरी पैकरा
41 लुंड्रा (एसटी) प्रबोज भींज
42 अंबिकापुर (सामान्य) घोषित नहीं
43 सीतापुर (एसटी) रामकुमार टोप्पो
44 जशपुर (एसटी) रायमुनि भगत
45 कुनकुरी (एसटी) विष्णुदेव साय
46 पत्थलगांव (एसटी) गोमती साय
47बिलासपुर संभाग लैलुंगा (एसटी) सुनीति सत्यानंद राठिया
48 रायगढ़ (सामान्य) ओपी चौधरी
49 सारंगढ़ (एससी) शिव कुमार चौहान
50 खरसिया (सामान्य) महेश साहू
51 धर्मजयगढ़ (एसटी) हरिशचंद्र राठिया
52 रामपुर (एसटी) ननकी राम कंवर
53 कोरबा (सामान्य) लखनलाल देवांगन
54 कटघोरा (सामान्य) प्रेमचंद पटेल
55 पाली-तानाखार (एसटी) रामदयाल उइके
56 मरवाही (एसटी) प्रणव कुमार मरपच्ची
57 कोटा (सामान्य) प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
58 लोरमी (सामान्य) अरुण साव
59 मुंगेली (एससी) पुन्नूलाल मोहले
60 तखतपुर (सामान्य) धरमजीत सिंह
61 बिल्हा (सामान्य) धरमलाल कौशिक
62 बिलासपुर (सामान्य) अमर अग्रवाल
63 बेलतरा (सामान्य) घोषित नहीं
64 मस्तुरी (एससी) डा. कृष्णमूर्ति बांधी
65 अकलतरा (सामान्य) सौरभ सिंह
66 जांजगीर-चांपा (सामान्य) नारायण प्रसाद चंदेल
67 सक्ती डा. खिलावन साहू
68 चंद्रपुर (सामान्य) बहूरानी संयोगिता सिंह
69 जैजैपुर (सामान्य) कृष्णकांत चंद्रा
70 पामगढ़ (एससी) संतोष लहरे
71 रायपुर संभाग सरायपाली सरला कोसरिया
72 बसना (सामान्य) संपत अग्रवाल
73 खल्लारी (सामान्य) अलका चंद्राकर
74 महासमुंद (सामान्य) योगेश्वर राजू सिन्हा
75 बिलाईगढ़ (एससी) डा. दिनेश लाल जांगड़े

 

जनता क्यों है नाराज

Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT