होम / Maha Shivratri 2024: छत्तीसगढ़ के इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से दूर होते हैं दुख, महाशिवरात्रि में उमड़ी भक्तों की भीड़

Maha Shivratri 2024: छत्तीसगढ़ के इस शिवलिंग के दर्शन मात्र से दूर होते हैं दुख, महाशिवरात्रि में उमड़ी भक्तों की भीड़

Shanu kumari • LAST UPDATED : March 7, 2024, 4:47 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Balram Nayak|Maha Shivratri 2024:  छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे विश्व के सबसे विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग के बारे में जानते हैं। यह ऐसा शिवलिंग है जिसके बारे में मान्यता है कि यह आज भी बढ़ रहा है।  हरी-भरी प्राकृतिक वादियों के बीच जिला मुख्यालय गरियाबंद से महज 3 किलोमीटर दूर अद्भुत अकल्पनीय सा दिखता यह शिवलिंग पूरे छत्तीसगढ़ के शिव भक्तों की आस्था का केंद्र बन गया है।

Also Read: इस वजह से भगवान शिव को चढ़ाया जाता है बेलपत्र, जानें सही नियम

भगवान भूतेश्वर नाथ के दर्शन

दूर-दूर से यहां भक्त जल लेकर भगवान शिव को अर्पित करने पहुंचे हैं। भोले बाबा भी उनकी मन मांगी मुराद जरूर पूरी करते हैं। यही कारण है कि बीते 8 -10 सालों में यहां पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में कई गुना बढ़ गई है। महाशिवरात्रि के मौके पर लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां भगवान भूतेश्वर नाथ के दर्शन करने पहुंचें हैं। इस मौके पर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है।

Also Read: महाशिवरात्रि व्रत को बनाएं और स्पेशल, खाएं ये 5 हेल्दी खीर; यहां जानें रेसिपी

दूर होंगे सभी कष्ट

विश्व का सबसे बडा शिवलिंग भूतेश्वर नाथ महादेव में कल महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्तिमय वातावरण में वैदिक पूजन करते हुए मनाया जाएगा। इस दिन यहां पर दिनभर भंडारे का आयोजन किया जाता है। लोग देश प्रदेश से शिव जी का दर्शन करने आते हैं। भूतेश्वर नाथ में श्रद्धालूओं ने बताया कि भगवान भूतेश्वर नाथ की दर्शन मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते है, जो मुरादे यहां दिल से मांगी जाती है भगवान भूतेश्वर नाथ उसे जरुर पुरा करते है। इसी लिए यहां की महिमा लगातार बठती ही जा रही है।

Also Read: महाशिवरात्रि की धूम, नाहन में भूत पिशाचों के साथ निकाली गई शिव बारात 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.