होम / Major Accident During Immersion करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 7 लड़कियों की मौत

Major Accident During Immersion करमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 7 लड़कियों की मौत

India News Editor • LAST UPDATED : September 18, 2021, 11:38 am IST

इंडिया न्यूज, लातेहार:
(Major Accident During Immersion) झारखंड के लातेहार में करमा विसर्जन के दौरान 7 लड़कियां तालाब में डूब गई। इनमें से 6 लड़कियां एक ही परिवार की थीं। लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि उक्त घटना शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के करीब जिले के बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह में हुई, जब करमा पूजन के बाद डाली का विसर्जन करने 10 लड़कियों की टोली गईं थी। इमरान ने बताया कि सभी लड़कियों के शव तालाब से निकाल लिए गए हैं और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना की जांच उप उपायुक्त सुरेन्द्र वर्मा करेंगे।

2 को बचाने गई थी 5 लड़कियां

बताया गया है कि पेड़ों के पत्तों एवं डालियों से बनी पूजा की डाली का विसर्जन हो ही रहा था कि अचानक 2 बच्चियां गहरे पानी के बीच चली गईं और डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए 5 और लड़कियां भी गईं और सातों लड़कियां डूब गईं। मरने वाली सभी लड़कियों की उम्र 12 वर्ष से 20 के बीच है। घटना के बाद तालाब किनारे खड़ी 3 लड़कियों ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तालाब से लड़कियों को निकाला लेकिन तब तक 4 लड़कियों की मौत हो चुकी थी। जबकि 3 लड़कियों को बालूमाथ स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया लेकिन उनकी भी रास्ते में ही मौत हो गई।

Connect With Us:- Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IPL 2024: गुजरात के खिलाफ कोहली ने खेली आतीशी पारी, इन रिकॉर्डस को किया अपने नाम-Indianews
IPL 2024 के बीच अनुष्का शर्मा और बच्चों संग समय बिताने के लिए मुंबई लौटे Virat Kohli! नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन -Indianews
Revanth Reddy Summoned : तेलंगाना के सीएम को दिल्ली पुलिस का समन, अमित शाह के वीडियो से जुड़ा है मामला
PM Modi: दिल्ली कोर्ट ने पीएम मोदी पर किसी भी चुनाव लड़ने पर 6 साल का प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को किया खारिज
X Down in India: 5 दिन के अंदर दूसरी बार डाउन हुआ एक्स, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिया रिएक्शन-Indianews
Kangana Ranaut ने रामायण में Ranbir Kapoor को भगवान राम के रूप में साइन करने पर की आलोचना, नितेश तिवारी पर किया कटाक्ष -Indianews
आम चुनाव 2024, दूसरे चरण के बाद भी कंफ्यूजन
ADVERTISEMENT