होम / Ashok Gehlot: अशोक गहलोत ने बांधे राहुल गांधी के तारीफ के पुल कहा- कर्नाटक का परिणाम में स्पष्ट है

Ashok Gehlot: अशोक गहलोत ने बांधे राहुल गांधी के तारीफ के पुल कहा- कर्नाटक का परिणाम में स्पष्ट है

Divya Gautam • LAST UPDATED : May 13, 2023, 2:45 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Ashok Gehlot: कर्नाटक विधासभा चुनाव के लिए मतगणना अभी जारी है, आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। आंकड़ों अनुसार राज्य में कांग्रेस को 131 सीटें मिल रही हैं, बीजेपी को 67 और जेडीएस को 22 सीटें मिल रहीं हैं। इन चुनावों की कड़ी में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपना बयान दिया है।

कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है- अशोक गहलोत 

इसी कड़ी में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने अपनी खुशी बयान करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया।

देखने को मिल रहा है कड़ा मुकाबला

कर्नाटक की सत्ता पर जीत दर्ज करने के लिए बीजेपी, कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। राज्य के चुनावी नतीजों पर सभी की नजरें टिकी है कर्नाटक की कनकपुरा सीट से डीके शिवकुमार ने जीत दर्ज कर दी है डीके शिवकुमार ने इस सीट से चौथी बार बहुमत से जीत पाई है।

ये भी पढ़ें- Karnataka Election Result 2023: बीजेपी नेता अमित मालवीय का बड़ा बयान, कहा- नतीजे तो कभी भी बदल…

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT