होम / कांग्रेस में नया अध्य्क्ष चुना गया, विवाद खत्म नहीं हुआ

कांग्रेस में नया अध्य्क्ष चुना गया, विवाद खत्म नहीं हुआ

Ashish kumar Rai • LAST UPDATED : October 20, 2022, 4:49 pm IST

इंडिया न्यूज़ (दिल्ली) : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव नतीजे के अभी एक दिन ही बीते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी में चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर पार्टी की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई है। इस बार कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने थरूर के चीफ पोलिंग एजेंट सलमान सोज पर निशाना साधा है।

मधुसूदन मिस्त्री ने गुरुवार को कहा : माफी चाहूंगा पर आप के दो चेहरे हैं। एक मेरे सामने था, जिसमें आप हमारे जवाबों से संतुष्ट थे। दूसरा वो, जिसमें आप मीडिया के सामने जाकर आरोप लगाने लगे। हमने आपकी हर एक शिकायत को सुना था। बावजूद इसके आप मीडिया में गए और कहने लगे कि सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी हमारे खिलाफ साजिश रच रही है।

सलमान सोज ने लगाया था धांधली का आरोप

शशि थरूर के चीफ पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश में वोटिंग के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया था। सोज ने कहा था कि इलेक्शन अथॉरिटी के नियमों की उत्तर प्रदेश में धज्जियां उड़ाई गई। बिना पोलिंग एजेंट के बक्सों को सील किया गया। सोज ने यह भी कहा कि कुछ अन्य राज्यों में भी नियमों का उल्लंघन हुआ है। सोज ने अपने पत्र में यह भी कहा कि नियमों के मुताबिक पोलिंग एजेंट को समरी सीट मिलनी चाहिए जो अथॉरिटी की तरफ से नहीं दिया गया।

सोज की चिट्‌ठी हुई थी मिडिया में लीक

आपको बता दें, सोज द्वारा कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन को भेजा गया यह पत्र मीडिया में लीक हो गया था। चिट्‌ठी सार्वजनिक होने पर शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए कहा था, यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि CEA को भेजा गया आंतरिक पत्र मीडिया में लीक कर दिया गया। मुझे उम्मीद है कि सलमान सोज की ओर से मांगे गए स्पष्टीकरण एक अनावश्यक विवाद को खत्म कर देगा। यह चुनाव कांग्रेस को मजबूत करने के लिए है, विभाजित करने के लिए नहीं।

खड़गे ने 6825 वोट से शशि थरूर को हराया

ज्ञात हो, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। बुधवार को आए नतीजों में उन्होंने 6825 वोट से शशि थरूर को हराया है। आपको बता दें, खड़गे को 7897 वोट मिले, वहीं थरूर को 1072 वोट ही प्राप्त हुए। जानकारी हो, 416 वोट रिजेक्ट भी कर दिए गए थे। नतीजों के साथ ही कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर-गांधी अध्यक्ष मिला है। नए अध्यक्ष खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT