होम / Himachal Pradesh News: पीएम मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

Himachal Pradesh News: पीएम मोदी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर दी बधाई

Divya Gautam • LAST UPDATED : December 11, 2022, 7:18 pm IST

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सुखविंदर सिंह सुक्खू को पीएम मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी है सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार 11 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है  और मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

कांग्रेस ने जीती हैं 40 सीटें

हाहिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 में से 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है बीजेपी को 25 सीटों पर जीत मिली जबकि 3 सीटें निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं रविवार को हिमाचल के राज्यपाल आरवी अर्लेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम पद की और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण में पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT