होम / Political update: क्या अशोक गहलोत बनेगें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष? और बनने के बाद क्या होगी चुनौतियां

Political update: क्या अशोक गहलोत बनेगें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष? और बनने के बाद क्या होगी चुनौतियां

Divya Gautam • LAST UPDATED : August 29, 2022, 1:37 pm IST

कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष?

कौन होगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष इस सवाल पर राजनीति का बाजार आज कल गर्म है। इस दौड़ में जो सबसे आगे है राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव के लिए नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक सुबह 11 से 3 बजे तक होगा, सभी प्रदेश कार्यालयों में 17 अक्टूबर को सुबह 10 से 4 बजे तक वोटिंग होगी और 19 अक्टूबर को काउंटिंग के बाद नतीजे आ जाएंगे। लेकिन कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी उससे सामने देश की सबसे पुरानी पार्टी में फिर से नई जान फूंकने का काम आसान नहीं है क्योंकि यूपी के साथ-साथ कई राज्यों में पार्टी की पकड़ कमजोर है।

क्या चाहती है सोनिया गांधी?

सोनिया गांधी चाहती हैं कि राजस्थान के CM गहलोत ही कांग्रेस के अध्यक्ष बनें। वैसे तो प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी इस पद के लिए सामने आ रहा है। लेकिन उन्होंने क अध्यक्ष बनने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

अशोक गहलोत के सामने क्या होंगी चुनौतियां 

1.सीएम अशोक गहलोत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हैं तो वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को साथ लेकर चलना बड़ी चुनौती होगी।

2.अगर अशोक गहलोत पद संभाल लेते हैं तो राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा? क्या वो सचिन पायलट को इस पद पर बैठाना स्वीकार करेंगे, 2020 में पायलट के ‘विद्रोह’ को देखते हुए, उनके समर्थक विधायकों को मनाना भी बड़ी चुनौती होगी।

3.संगठन कमजोर हो गया है आम कार्यकर्ता निराश हैं नीचे तक संगठन खड़ा करना और कार्यकर्ताओं में जोश जगाना बड़ी चुनौती है।

4.पार्टी के अंदर ही असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 को साधना भी अशोक गहलोत के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

5.अशोक गहलोत एक माली समुदाय से आते हैं, जो उत्तर भारत वहीं बीजेपी ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव से लेकर राज्यों के चुनाव तक जो अपनी बैकवर्ड पार्टी की इमेज बना ली है उसे तोड़ना अशोक गहलोत के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

6.आम आदमी पार्टी ने जहां भी चुनाव लड़ा है वहां उसने कांग्रेस के वोट बैंक में ही सेंध लगाई है ऐसे में चुनाव में बीजेपी विरोधी वोटों के बंटने का फायदा सीधे-सीधे सत्ताधारी दल को होगा यह भी अशोक गहलोत के लिए बड़ी चुनौती है।

ये भी पढ़ेदिल्ली विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार अरविंद केजरीवाल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT