<
Categories: क्रिकेट

Viral Video: हद से आगे बढ़ी दीवानगी! ‘पागल’ फैनगर्ल ने जबरन खींचा अभिषेक शर्मा का हाथ, गार्ड ने छुड़ाया

Abhishek Sharma Viral Video: सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक फैन गर्ल जबरन अभिषेक शर्मा का हाथ खींचते हुए दिखाई देती है. देखें वीडियो...

Abhishek Sharma Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने शानदार अर्धशतक लगाया, लेकिन इस मैच से पहले उनके साथ एक अजीबोगरीब घटना हुई थी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, अभिषेक शर्मा भारत के सबसे ज्यादा पॉपुलर क्रिकेटर्स में से एक हैं. ऐसे में उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है, लेकिन कभी-कभी यह स्टारडम समस्या बन जाती है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिषेक शर्मा टीम होटल से निकल रहे होते हैं. इस दौरान उनके चारों ओर कई फैंस खड़े होकर फोटोज और वीडियो बना रहे होते हैं. इसी दौरान एक फैनगर्ल ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ लिया और जबरन खींचने की कोशिश की. नीचे देखें वायरल वीडियो…

सिक्योरिटी गार्ड ने छुड़ाया हाथ

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैनगर्ल ने अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ लिया. फैनगर्ल की इस हरकत से अभिषेक शर्मा काफी असहज दिखाई दिए. उनके रिएक्शन से साफ पता चलता है कि यह उनकी पर्सनल बाउंड्रीज का उल्लंघन है. इसके तुरंत बाद वहां पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत हस्तक्षेप किया और अभिषेक शर्मा का हाथ फैनगर्ल से छुड़ाया. हालांकि फैनगर्ल का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है. बता दें कि भारत में क्रिकेट को एक त्योहार की तरह सेलिब्रेट किया जाता है, जिसमें खिलाड़ियों को फैंस से खूब प्यार मिलता है. फैंस अपने स्टार खिलाड़ियों के दीवाने हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी ये दीवानगी हद से आगे बढ़ जाती है.

फैंस ने भी जताई नाराजगी

इस वायरल वीडियो के लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है. इंटरनेट पर कई लोगों ने कहा कि यह खिलाड़ी की प्राइवेसी का उल्लंघन है, जो स्वीकार नहीं किया जा सकता है. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने इस छेड़छाड़ का भी नाम दे दिया.

अभिषेक शर्मा का तूफानी अर्धशतक

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में अभिषेक शर्मा ने तहलका मचा दिया. उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम रोल निभाया. सलामी बल्लेबाज ने राजस्थान के खिलाफ 29 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसे दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 1 छक्का आया. इसके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 229 रनों का टारगेट हासिल कर लिया. बता दें कि इस सीजन अभिषेक शर्मा शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं. वह अभी तक 8 पारियों में 212.29 के स्ट्राइक रेट के साथ 380 रन बना चुके हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए कैसे खरीदें टिकट? जानिए कीमत और बुकिंग की पूरी डिटेल्स

India vs Afghanistan 2nd T20I Tickets: दूसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया का घरेलू मैदान…

Last Updated: September 14, 2026 13:59:09 IST

मुंबई के सबसे अमीर गणपति, 66 किलो सोना…335 किलो चांदी से सजी मूर्ति; मिला 703 करोड़ का बीमा

Mumbai's richest Ganpati Idol: मुंबई के किंग्स सर्कल में GSB महागणपति के दर्शन शुरू हो…

Last Updated: September 14, 2026 13:52:37 IST

Hartalika Teej Vrat Katha: कठोर तपस्या के बाद पार्वती को मिले थे शिव! हरतालिका तीज पर जरूर सुनें महादेव-पार्वती की ये कथा

Hartalika Teej Katha: 14 सितंबर को हरतालिका तीज मनाई जा रही है. पूजा के दौरान…

Last Updated: September 14, 2026 13:49:25 IST

Viral Video: नहर किनारे रील बना रहे थे लड़के, अचानक बन गए बतख; सरेआम कांड होते देख लोगों ने भी पकड़ लिया सिर!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा…

Last Updated: September 14, 2026 13:42:34 IST

Gurugram: महिला संग लड़कों ने की बदतमीजी! कार से किया पीछा, फिर उसकी बाइक को मारी टक्कर, FIR दर्ज

गुरुग्राम की एक महिला बाइकर ने आरोप लगाया है कि एक कार ने उसका पीछा…

Last Updated: September 14, 2026 13:24:37 IST

अंग्रेज पंडित, हाथों में आरती… London की टेम्स नदी पर बनारस जैसा नजारा, विदेश में गूंजा गंगा आरती का नजारा

Ganga Arti London: रविवार को लंदन की टेम्स नदी के किनारे बनारस की गंगा आरती…

Last Updated: September 14, 2026 13:06:58 IST